About
गीत गाता चल में मैं बात करूँगा अपनी पसंद के गीतों की, जो गीत मिलेंगे उन्हें सुनाऊँगा भी। ये जरूरी नही कि मेरी पसंद का हर गीत सुपरहिट हुआ हो और ये भी जरूरी नही कि हर एक सुपरहिट गीत मुझे पसंद हो। ये गीत बहुत पुराने भी हो सकते हैं और बहुत नये भी। ये फिल्मों के भी हैं, गजल भी, सोलो एलबम से भी हैं और भजन भी। आशा है आपको भी ये पसंद आयेंगे और अब गीत गाता चल ओ साथी गुनगुनाता चल।












