चोर बजारी दो नैनों की और आज दिन चढिया यानि लव आजकल
आज यू-ट्यूब में कुछ ढूँढ रहा था तो पता चला कोई फिल्म आ रही है लव आजकल, थोड़ा इधर उधर चोर बजारी की तो इसके १-२ गाने काफी पसंद आये सुनने में। वैसे तो ज्यादातर गीतों में आजकल के युवा मूड की कैची, डांस टाईप धुन है जो पार्टी वगैरह के लिये परफेक्ट बैठती है। लेकिन इनमें से जिन दो गीतों ने ज्यादा प्रभावित किया उनमें एक है - चोर बजारी दो नैनों की।
इस गीत की शुरूआती धुन और बोल दोनों ही इस गीत को पूरा सुनने के लिये बाध्य कर देती है। गीत के बोल थोड़ा हटकर अलग ही तरीके से पिरोये गये हैं उस पर ऊपर से प्रीतम के संगीत से ये गीत मस्त लगता है सुनने में।
दूसरा सूफी गीत संगीत से प्रभावित गीत है जिसके बोल हैं - आज दिन चढिया तेरे रंग वरगा, जाहिर है ये बताने की जरूरत नही कि इसे गाया किसने है। राहत फतेह अली खान ने इस गीत को गाया है, गीत के बोल भी बहुत खुबसूरत हैं।
[इन गीतों को ओडियो में ढूँढने का टाईम नही मिला इसलिये विडियो के फार्मेट में ही सुनिये। अरे ये बताना तो रह ही गया कि इस फिल्म की तस्वीरों में दीपिका बड़ी सुंदर लग रही है।]
Read in Your Language: Roman(Eng) | Gujarati | Bangla | Gurmukhi | Telugu












thanks Tarun 4 sharing the songs….doono gaanae mujhae pasand ayee…khaskar Rahat Ali Khanji ka song thoo bhaut hi badiyaa lagga…2-3 barr sunn chuki hu….am huge fan of him & love all his songs….
thanks again!!!