तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नही

पिछली पहेली में अब तक के रिकार्ड उत्तर आये साथ में सभी ने गीत को पहचान भी लिया। वो डॉयलाग फिल्म आंधी के मधुर गीत ‘तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नही‘ के मध्य से लिया गया था। इस खुबसूरत गीत को संगीतबद्ध किया था राहुल देव बर्मन ने और शब्दों से सजाया (यानि गीत लिखा था) गुलजार ने। आवाज दी किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने। ये गीत फिल्माया गया था संजीव कुमार और सुचित्रा सेन के ऊपर।

ये फिल्म बनी थी 1975 में जो कहा जाता है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरित थी, वहीं कुछ मानते हैं कि इंदिराजी के साथ-साथ वो तारकेश्वरी सिंहा के जीवन से भी प्रेरित थी। इस वजह से फिल्म विवादित हो गयी थी और तब पूरी रीलिज नही होने दी गयी लेकिन 1977 में जब इंदिरा गांधी चुनाव हार गयी तब रूलिंग जनता पार्टी ने फिल्म को क्लीन चिट दे दी और ये नेशनल टेलीविजन (दूरदर्शन) में दिखायी गयी।

शादीशुदा होते हुए भी कैरियर को लेकर पत्नी की महत्वाकांक्षा के चलते पति पत्नी को अलग होना पड़ता है, फिर मुद्दतों बाद जब दोनों मिलते हैं तो दिल की भावनायें गीत बन कुछ यूँ फूट पड़ती है -

पहेली का सही उत्तर देने के लिये स्मार्ट इंडियन, प्रशांत, निर्मला, अमित, ममता और रंजू आप सभी का धन्यवाद, सबसे पहले सही जवाब देने से स्मार्ट इंडियन बने इस पहेली के विजेता। आशा है आप ऐसे ही उत्साहवर्धन करते रहेंगे

Share and Enjoy:
  • E-mail this story to a friend!
  • Google
  • del.icio.us
  • Technorati
  • Live
  • Facebook
  • MySpace
  • Digg
  • StumbleUpon
  • TwitThis
  • YahooMyWeb
Tags: , , , , and posted in Romantic

शायद आप इन्हें भी पढ़ना-सुनना पसंद करें

Comments

yahan kab pahli shuru hui???pata hi nahin chalaa..film geet paheli to bahut pasand hain mujhey…

email subscribe karti hun..agli paheli ka intzaar rahega.

ये पहेली कब आई, मुझे पता ही नहीं चल पाया वरना पहला सही जवाब तो मेरा ही होता आखिर मेरा प्रिय गीत है. :)

मुझे भी पता नहीं चला।
तरुण जी पहेली कम से कम दो दिन तो रखा कीजिये और जवाबों को भी मॉडरेशन कीजिये, वरना सही जवाब दिखने के बाद कोई कोशिश भी नहीं करेगा, या फिर टीप देगा।

paheli kaa ptaa nahi chlaa

tarun ji mera sab se priye geet hai magar jab bhi link lagati hoon aavaaj nahi aati agar bata saken to kripa hogi

Leave a comment

(required)

(required)