गीत पहेली क्रमांक - १

अपनी पसंद के गीतों को सुनाने से पहले अब देंगे थोड़ा सा ट्वीस्ट। आज से शुरू कर रहे हैं गीतों की पहेली यानि हम आपको अपने पसंद के गीतों के संगीत की एक क्लिप सुनायेंगे। ये गीत के शुरू में से या मध्य में से या अंत में से ली हो सकती है। आपको कुछ हिंट भी देंगे, देखना ये है कि कितने लोग गीत को पहचान पाते हैं या उसके आसपास तक पहुँचते हैं।

आज पेश है पहेली नंबर १, चूँकि ये पहली पहेली है इसलिये कुछ ज्यादा हिंटस - ये एक गजल की क्लिप है, गजल की शुरूआत से ली है, पकंज उधास और अनुप जलोटा की गायी हुई नही है। क्या आप बता सकते हैं कौन सी गजल है? एक टिप और दिये देता हूँ, इससे पहचानना बहुत आसान हो जायेगा शायद, ये दो भाईयों की गायी हुई गजल है।

गीत पहेली क्लिप:

Share and Enjoy:
  • E-mail this story to a friend!
  • Google
  • del.icio.us
  • Technorati
  • Live
  • Facebook
  • MySpace
  • Digg
  • StumbleUpon
  • TwitThis
  • YahooMyWeb
Tags: , , and posted in Geet Paheli (Music Quiz)

शायद आप इन्हें भी पढ़ना-सुनना पसंद करें

Comments

[...] के नही देखा कौन सा गीत या गजल है तो आप एक कोशिश यहाँ कर सकते [...]

आईडिया बहुत अच्छा लगा ! शायद ये राजन साजन मिश्र हो सकते हैं

मन्ने तो यह अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन की शुरुवात दिख्खे है भाई.

समीर जी की बात सही लग रही है तरुण मुझे तो!
ये काम बढ़िया शुरू कियध है यार !

अभी अभी एक पार्टी से आ रहा हूं. आपका ईमेल देखा तो पहेली देखी.

दो जवां दिलों का ग़म दूरियां समझती हैं
कौन याद करता है हिचकियां समझती हैं!

(अहमद हुसैन - मोहम्मद हुसैन)

आ जाओ तरूण. मौज काटेंगे लपूझन्ने की इश्टाइल में!

आई मीन ये ग़ज़ल आपकी पहेली का उत्तर थी!

[...] Geet Gaata Chal हंसते हंसाते बीते हर घड़ी हर पल « गीत पहेली क्रमांक - १ [...]

Iska answer mujhe pata tha….miss kar gayi :-(

Leave a comment

(required)

(required)