ब्लोगर होस्टेड ब्लोगरस क्या आप अपने ब्लोग का नियमित बैकअप लेते रहते हैं, नही! तो जाने कैसे?
तकनीकी के मामले में सजग ब्लोगरस हो सकता है ये नियमित तौर पर करते हों लेकिन कई ब्लोगरस अपने ब्लोग का बैकअप नही लेते हैं। नियमित बैकअप लेने का फायदा यही है कि कभी आपकी कोई पोस्ट या पूरे ब्लोग में कोई समस्या आ जाती है तो आप आसानी से बैकअप वाली फाईल से पूरे का पूरा ब्लोग मिनटों में तैयार कर सकते हैं (पोस्टस में मिले कमेंट समेत)। बैकअप लेना और फिर उससे पोस्ट या पूरा ब्लोग रिस्टोर करना बहुत आसान है।
यहाँ बैकअप से मेरा मतलब ब्लोग के टेंपलेट से नही बल्कि कंटेंट यानि आपकी पोस्ट और उस पर मिली टिप्पणियों से है।
सबसे पहले देखते हैं कि बैकअप कैसे लेना है लेकिन उससे पहले मैं यही राय दूँगा कि आप अपने कंप्यूटर में एक डायरेक्टरी या फोल्डर बना लें, उदाहरण के लिये “my blog backup”, अगर आपने एक से अधिक ब्लोग हैं तो इसके अंदर हर ब्लोग के लिये सब-फोल्डर बना लें। फिर जब भी बैकअप लें तो उसे इसी एक जगह पर स्टोर करते जायें। हर बार के बैकअप को आप चाहें तो एक ही फाईल में ओवर राईट करते रहें या तारीख के हिसाब से नाम देकर save करके रखें।
बैकअप लेने के लिये ब्लोगर के अपने एकाउंट में लॉगिन करें और फिर सैटिंगस के टैब में क्लिक करें और उसके बाद बेसिक लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपको सबसे पहले दिखायी देगा ब्लोग टूलस। इसमें बैकअप लेने के लिये Export Blog के लिंक पर क्लिक करें और ब्लोग या पोस्ट रिस्टोर करने के लिये Import Blog के लिंक पर क्लिक करें।
Export Blog के लिंक पर क्लिक करने पर ये डाउनलोड ब्लोग का बटन दिखायी देगा उस पर क्लिक करेंगे तो ब्लोगर आपके ब्लोग के बैकअप को xml फाईल के रूप में save करने को कहेगा। बस इसी फाईल में आपके ब्लोग का सारा डेटा है। बाद में पोस्ट या ब्लोग को रिस्टोर करने के लिये Import Blog के द्वारा इसी फाईल को सलेक्ट करना होता है।

अब अगर आपको एक ब्लोग के डेटा को दूसरे नये ब्लोग में ईंपोर्ट करना है तो
डेशबोर्ड से नया ब्लोग क्रियेट करें,

उसके बाद Advanced Options में Import Blog Tool पर क्लिक करें फिर वही Export की हुई फाईल सलेक्ट कर लें।

अगर आपको अपने किसी Existing ब्लोग में ये डाटा ईंपोर्ट करना है तो
इसके लिये जिस ब्लोग में ईंपोर्ट करना है उसके Settings | Basic टैब पर जाकर बेसिक टूल के सामने दिये Import Blog के लिंक पर क्लिक करें बाकि प्रोसेस वैसी ही है यानि कंप्यूटर में से xml फाईल सलेक्ट करके ईपोर्ट ब्लोग पर क्लिक।

ईंपोर्ट करने पर दो ओप्शन रहते हैं, एक ईंपोर्ट होने वाली सारी पोस्टस को उसी समय आटोमेटिक पब्लिश करें, उसके लिये आपको ईंपोर्ट ब्लोग के बटन से पहले दिये गये चेक बॉक्स को सलेक्ट करना होगा।

या फिर पोस्ट ईंपोर्ट करके एक-एक करके सलेक्ट करके पब्लिश करें, उसके लिये आप Posting | Edit Posts टैब में जाकर ये कर सकते हैं जहाँ आपकी ईंपोर्टेड पोस्टस ड्राफ्ट के रूप में पड़ी होंगी।

अगर अभी तक आप अपने ब्लोगस का बैकअप नही लिया करते हैं तो ये अब भी समय है कम से कम महीने में एक बार बैकअप ले लिया कीजिये। कुछ गढ़बढ़ होने पर इधर-उधर हाथ पैर नही मारना पड़ेगा।
Send to Twitter and Follow me on Twitter










This post has 16 comments
May 29th, 2009
बड़े काम की जानकारी दी है.
May 29th, 2009
जानकारी तो बहुत बढ़िया दी आपने……शुक्रिया….
साभार
हमसफ़र यादों का…….
May 29th, 2009
bahut baDiyaa jaankari hoti hai apke blog par aabhaar
May 29th, 2009
बहुत उपयोगी जानकारी । इस विधि से अपने दो ब्लॉग आपस में संयुक्त कर चुका हूँ । आभार ।
May 29th, 2009
अच्छी जानकारी।
May 29th, 2009
बेहद जरूरी जानकारी दी है आपने, अभी तक मैंने वर्डप्रेस पर एक डमी ब्लॉग बनाकर उसमें बैक-अप लिया हुआ था, लेकिन अब एक ब्लॉगर से भी ले लूंगा…। मेरे बेहद उम्दा लेखन (हा हा हा हा हा) के लिये एकाध-दो बार धमकी मिल चुकी है कि “तेरा ब्लॉग बन्द करवा दूंगा बे साले…”। उसी दिन से वर्डप्रेस पर बैक-अप लेना शुरु किया था… अब एक फ़ोल्डर में भी रख लूंगा (दोहरी सुरक्षा)
May 29th, 2009
बहुत बढ़िया व काम की जानकारी दी है आपने मुझे इसीकी तलाश थी जो आपने पूरी कर दी धन्यवाद ।
May 29th, 2009
बहुत आवश्यक जानकारी। मैं ने दो ब्लाग अनवरत और तीसरा खंबा के बैकअप ले लिए हैं। आप को बहुत बहुत धन्यवाद।
May 29th, 2009
badhiya hai..
May 29th, 2009
Yah to apne achhi jankari di hai…mai isko jarur try karungi…
May 29th, 2009
बहुत काम की जानकारी सरल तरीके से समझायी गयी है । इसके लिये अभार ।
May 29th, 2009
बड़े काम की जानकारी दी है………………………..
बहुत काम की जानकारी सरल तरीके से समझायी गयी है । इसके लिये अभार ।
इन सभी से 100 परसेंट सहमत
May 29th, 2009
#इन सबसे सहमत हूँ आपका आभार
समीर लाल
प्रशांत कुमार “काव्यांश”
निर्मला .कपिला
हिमांशु
साइंस ब्लॉगर असोसिएशन
सुरेश चिपलूनकर
अनिल
दिनेशराय द्विवेदी
प्रशांत
विनीतायशस्वी
नरेश सिह
May 30th, 2009
बहुत ही काम की जानकारी है..आप ने बहुत ही सरल तरीके से विवरण दिया है.
धन्यवाद.
May 30th, 2009
काफ़ी अच्छी जानकारी दी है आपने, हमें कुछ जानकारी तो थी लेकिन यह नही पता था की इसमे बैकअप भी बना सकते है…
हम आप से जुड चुके है..
May 30th, 2009
अपने ब्लोग ब्लोग की फ़ीड पर इश्तिहार दिखाने और कुछ पैसा कमाने के लिये यहा चट्का लगाये….
http://www.bidvertiser.com/bdv/bidvertiser/bdv_ref.dbm?Affiliate_ID=25&Ref_Option=pub&Ref_PID=236711
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)