गुगल और याहू को टक्कर देने आ रहा है नया सर्च ईंजन Wolfram Alpha
मई २००९ को एक नये तरह का सर्च ईंजन और साईट लॉच होने जा रही है, नाम है वोल्फ्रेम अल्फा (Wolfram Alpha)। अब सवाल ये उठता है कि गुगल याहू समेत इतने सर्च ईंजन साईट पहले से मौजूद होने के बावजूद क्या एक और सर्च ईंजन की जरूरत है? क्या ये सर्च ईंजन गुगल को चुनौती दे सकता है? और वोल्फ्रेम अल्फा सर्च ईंजन गुगल से कैसे अलग है?
वोल्फ्रेम अल्फा की टैग लाईन है Computational Knowledge Engine, इससे एक बात तो पता चलती है कि ये गुगल से जुदा होगा। अभी तक की कहानी यही कहती है कि ये गुगल को या तो साईड लाईन कर देगा या पीछे छोड़ देगा। यही नही The Independent अखबार का मानना है An invention that could change the internet for ever। अब ये कितना सही हो सकता है ये तो इसके रीलिज पर ही पता चलेगा। इसे ये नाम इसके इंवेंटर Dr Stephen Wolfram के नाम पर दिया गया है। डा वोल्फ्रेम (अभी ४९) ने २० साल की उम्र में ही पार्टिकल भौतिकी (Particle Physics) में अपनी पीएचडी कंपलीट कर दी थी।

अभी तक उपलब्ध जानकारी के आधार पर इतना पता चलता है कि ये गुगल और विकीपीडिया का मिश्रित वर्जन उपलब्ध करायेगा। यानि कि हमारे सर्च के आधार पर ये उसका हल तो बतायेगा ही साथ में उससे जुड़ी जानकारी का एक पेज भी उपलब्ध करायेगा।
Wolfram Alpha will not only give a straight answer to questions such as “how high is Mount Everest?”, but it will also produce a neat page of related information – all properly sourced – such as geographical location and nearby towns, and other mountains, complete with graphs and charts.
The real innovation, however, is in its ability to work things out “on the fly”, according to its British inventor, Dr Stephen Wolfram. If you ask it to compare the height of Mount Everest to the length of the Golden Gate Bridge, it will tell you. Or ask what the weather was like in London on the day John F Kennedy was assassinated, it will cross-check and provide the answer. Ask it about D sharp major, it will play the scale. Type in “10 flips for four heads” and it will guess that you need to know the probability of coin-tossing. If you want to know when the next solar eclipse over Chicago is, or the exact current location of the International Space Station, it can work it out.
Dr Wolfram, an award-winning physicist who is based in America, added that the information is “curated”, meaning it is assessed first by experts. This means that the weaknesses of sites such as Wikipedia, where doubts are cast on the information because anyone can contribute, are taken out. It is based on his best-selling Mathematica software, a standard tool for scientists, engineers and academics for crunching complex maths.

वोल्फ्रेम अल्फा रिसर्च लाइब्रेरी, ग्राफिंग केलकुलेटर और सर्च ईंजन का मिश्रण है, अभी पिछले दिन इसका डेमो कुछ चुने लोगों को दिया गया और उनकी माने तो वोल्फ्रेम एल्फा में दम तो है। अभी ये आम जनता के लिये काम नही कर रहा, सिर्फ इनवीटेशन पर उपलब्ध है और उसके लिये आप उन्हें संपर्क कर सकते हैं, Wolfram Alpha साईट ये है और इसका ये विडियो देखकर ये पता चल जायेगा ये कैसे काम करता है -
अधिक जानकारी नीचे दिये गये लिंकस पर उपलब्ध है -











This post has 15 comments
May 6th, 2009
बहुत अच्छी जानकारी है । जब लांच होगा तब जरूर काम मे लेंगे ।
May 6th, 2009
देखते हैं कितना पावरफुल है यह। गूगल ने अपनी ताक़त तो दो साल पहले ही खो दी…
—
चाँद, बादल और शाम । गुलाबी कोंपलें
May 6th, 2009
अच्छी जानकारी है..उम्मीद करनी चाहिए..ये सफल होगा.
May 6th, 2009
खोज करने पर जानकारी का एक पूरा पेज उपलब्ध कराना इसकी विशेषता है । अब उपयोग में आये तो पता चले बहुत कुछ । धन्यवाद ।
May 6th, 2009
देखते हैं, आने दो….
गूगल से रोल अलग हुआ तो दोनो चलेगें..नहीं तो गूगल बदलेगा या अतीत हो जाएगा.
May 6th, 2009
स्वागत है।
———–
SBAI TSALIIM
May 6th, 2009
आपने जिज्ञासा जगा दी है।
May 6th, 2009
मुख्य बात यह है कि भारतीय प्रयोक्ताओं में कितना लोकप्रिय होगा। हिंदी की दृष्टि से गूगल बहुत श्रेष्ठ है पर भारतीय प्रयोक्ताओं में याहू अब भी बहुत लोकप्रिय है। जितना काम गूगल ने हिंदी के लिये किया उतना याहू ने नहीं, पर इसके बावजूद अधिकतर आम भारतीय याहू से जुड़े रहना पंसद करते हैं। आपकी जानकारी अच्छी है और आशा करना चाहिये कि हिंदी के लिए भी उतनी परिणामवर्द्धक रहेगी।
दीपक भारतदीप
May 6th, 2009
Hi Tarun,
Received your post via tristate uttaranchal.
Thanks for this info.
Just checked out the mathematica link and Stephen Wolfram’s site.
May 7th, 2009
देखेंगे हम भी आप सभी की तरह !!
हलाकि मुझको बहुत बड़ी उम्मीद तो नहीं?
प्राइमरी का मास्टर
फतेहपुर
May 20th, 2009
paryash kafe sarahneya ha, good luck
May 20th, 2009
ma hindi patarkareta kay paysay ma hu.apke taraf say jo jankare de gaye ha uskay hesab say kafe mahatpuran ha..googal ko hum takar day sakay to hamaray leya gorav kr bhat hoge..subkamna kay sath….
May 22nd, 2009
use bhi dekha jaayega.
-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }
May 28th, 2009
Freinds,
can anybody tell me what is this
आज़माने के लिए दूसरी चीज़ें:
खोज kavita-knkayastha.blogspot.com: then google searc box between navbar and headings on my blog http://www.kavita-knkayastha.blogspot.com.
Can’t i remove or hid it…
November 17th, 2009
nice
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)