मनपसंद लिंक को डेलिशियस में कैसे बुकमार्क करें और फिर अपने उन पसंदीदा लिंक्स को ब्लॉग में कैसे दिखायें
मेरी कल की पोस्ट में अनूपजी यानी फुरसतिया ने कमेन्ट किया था की डेलिशियस में बुकमार्क की लिंक्स चर्चा में दिखाने का जुगाड़ करो। इतेफाकन आज थोडा वक़्त था तो सोचा इसे ही करके देखा जाये. पहले बुकमार्क लगाना बता देता हूँ और फिर उसके बाद उसकी फीड कैसे दिखानी है ये बताऊँगा।
डेलिशियस में अकाउंट खोलने के बाद आप को टॉप में एक मेनू बार दिखाई देगा, उसमे बुकमार्क में माय बुकमार्क में क्लिक करेंगे तो ये आपके बुकमार्क किये लिंक्स दिखता है। अगर आपने अभी तक कोई लिंक बुकमार्क नहीं किया तो ये लिंक्स की जगह पर Save a new Bookmark का लिंक दिखायेगा। उस पर क्लिक करेंगे तो बुकमार्क जोड़ने का फॉर्म आपको दिखाई देगा, जैसे की नीचे के चित्र में है।

इसमें सबसे पहले पसंदीदा पोस्ट या लेख का लिंक (पेस्ट) दीजये उसके बाद उसके के लिए चाहें तो नया टाइटल टाइप कीजये या पोस्ट या लेख का टाइटल ही कट पेस्ट करें, फिर उस पोस्ट या लेख के बारे में बताने के लिए कुछ शब्द। चाहें तो अपनी तरफ से लिखये या जाकर उसी पोस्ट या लेख से कॉपी करके पेस्ट करें. और अंत में आपको देने हैं टैग (Tag)। ये टैग वैसे ही हैं जैसे आप अपनी किसी पोस्ट में देते हैं। उदाहरण के लिये अगर आप हिंदी में लिखते हैं तो अपनी पसंद की हर हिंदी बुकमार्क पोस्ट के लिंक के लिये Hindi टैग दे सकते हैं. बस फिर बुकमार्क सेव कर दीजिये।
बुकमार्क जोड़ने के लिये अकाउंट बनाते समय आप अपने ब्राउजर में बटन भी लगा सकते हैं, इसका आप्शन अकाउंट खोलते समय आता है।
इसके अलावा आप चाहें तो अपने पसंदीदा टैग का सब्सक्रिप्शन भी कर सकते हैं, मसलन अगर आप Hindi टैग को सब्स्क्रिबे करते हैं तो आपको दूसरो के द्वारा बुकमार्क की हुए वोह लिंक्स भी नज़र आयेंगे जिनमे Hindi टैग दिया गया हो।

ऐसे ही किसी यूजर के जोड़े लिंक्स देखने के लिये उसे आपको अपने नेटवर्क में जोड़ना होगा और फिर उसके जोड़े लिंक्स भी आप देख सकते हैं।

अब देखते हैं इन लिंक्स की फीड अपने ब्लॉग में कैसे दिखायें
फीड दिखाने के कई सारे आप्शन हैं, चाहे तो किसी विशेष टैग से सम्बंधित फीड्स दिखायें और या फिर किसी यूजर यानी अपनी खुद की जोड़ी फीड्स दिखायें। उसी तरह इन फीड्स में आप लेटेस्ट या पोपुलर फीड्स भी दिखा सकते हैं।
उदाहरण के लिये चर्चा में या अपने ब्लॉग में पसंदीदा बुकमार्क दिखाने के लिये मैं Tag का इस्तेमाल अगर करना चाहूं तो उसके लिये मुझे नीचे दिए हुए लिंक का इस्तेमाल करना होगा।
Recent bookmarks by tag:
http://feeds.delicious.com/v2/{format}/tag/{tag[+tag+...+tag]}
इसमें {format} को आप को “rss” or “json” में बदलना होगा और {tag} को अपने पसंद के टैग से, अगर मै हिंदी टैग से सम्बंधित लिंक्स दिखाता हूँ तो ये फीड लिंक ऐसे होगा -
http://feeds.delicious.com/v2/rss/tag/hindi
बाद में चाहे तो इस विजेट को आप किसी अन्य टैग को दिखाने के लिये बदल सकते हैं इसके लिये Hindi की जगह अपनी पसंद का टैग लिख दीजये। आप एक से ज्यादा टैग की फीड भी दिखा सकते हैं उसके लिये आपको अलग अलग टैग को कोड़ने के लिये + साइन की मदद लेनी होगी, जैसे Hindi+Charcha और फीड लिंक कुछ ऐसे बनेगा -
http://feeds.delicious.com/v2/rss/tag/hindi+Charcha
किसी टैग के पोपुलर बुकमार्क दिखाने के लिये फीड का सिन्टाक्स ऐसा होगा -
Popular bookmarks by tag:
http://feeds.delicious.com/v2/{format}/popular/{tag}
उदाहरण: http://feeds.delicious.com/v2/rss/popular/hindi+Charcha
किसी यूजर के जोड़े लिंक्स दिखाने के लिये फीड लिंक ऐसा होगा -
Bookmarks for a specific user:
http://feeds.delicious.com/v2/{format}/{username}
उदाहरण: http://feeds.delicious.com/v2/rss/Nithalla
और किसी पसंदीदा यूजर के किसी विशेष टैग को दिखाने के लिये -
Bookmarks for a specific user by tag(s):
http://feeds.delicious.com/v2/{format}/{username}/{tag[+tag+...+tag]}
उदाहरण: http://feeds.delicious.com/v2/rss/Nithalla/hindi+Charcha
by default ये फीड्स आपको 15 लिंक्स दिखाती है इसे कम ज्यादा करने के लिये फीड के लिंक के अंत में ?count={1..100} जोड़ दें, इसमें {1..100} को आप 1 से लेकर 100 के बीच के किसी भी नंबर से बदल लें, 5 लिंक्स दिखाने के लिये -
http://feeds.delicious.com/v2/rss/popular/hindi+Charcha/?count=5
फीड से सम्बंधित और भी तरीके (Syntax) हैं, विस्तार से आप यहाँ देख सकते हैं और डेलिशियस में किसी भी तरह की मदद यहाँ से ले सकते हैं।
Send to Twitter and Follow me on Twitter










This post has 6 comments
April 23rd, 2009
जय हो। आज ही खाता खोल के खेल शुरू करते हैं।
April 23rd, 2009
नयी jaankari मिली.
dhnywaad
April 23rd, 2009
शुक्रिया का एक ढेर सारा पेक …….संभलियेगा .थोडा भारी है
April 23rd, 2009
तत्क्षण ही नोटिस ले लिया आपने । अनूप जी की टिप्पणी का उत्साह ही बयान कर रहा है सब कुछ । खाता तो है डेलिशियस का, पर इतना कुछ किया नहीं था । अब नये सिरे से उसे समझते हैं ।
April 24th, 2009
जानकारी के लिए आभार।
———–
TSALIIM
SBAI
May 30th, 2009
बहुत - बहुत शुक्रिया इतनी अचछी जान्करी देने के लिये…
आपकी मदद चहिये…
मुझे अपने ब्लोग कि पोस्ट के निचे ब्लोग्वाणी पसंद, अनुसर्ण, और ई मेल फ़ीड के लिये लिन्क देना है वो कैसे दे सकते है मुझे मेल कर के बतायें आपकी बहुत मेहरबानी होगी
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)