अपने पसंदीदा चिट्ठों की पोस्ट या न्यूज साईट की फीड जीमेल (इनबॉक्स) में कैसे देखें
आप अपने पसंदीदा चिट्ठों की ताजातरीन पोस्टस के लिंक और या फिर पसंदीदा न्यूज साईट की फीड सीधे अपने जीमेल एकाउंट के इनबॉक्स में देख सकते हैं। आज मैं जीमेल की सैटिंग में कुछ ढूँढ रहा था वो तो मुझे मिला नही लेकिन चिट्ठों की फीड देखने का तरीका मिल गया।
जीमेल की सैटिंग में एक चीज (टैब के रूप में) आपको दिखेगी जिसे कहते हैं वेब क्लिप (Web Clips), बस इसी टैब के अन्दर ये छुपा हुआ है। चिट्ठे की फीड कुछ ऐसे दिखती है।

चलिये देखते हैं इसको कैसे करते हैं। सबसे पहले अपने जीमेल एकाउंट में लॉगिन कीजिये, उसके बाद सैटिंग में जाने के लिये सैटिंग के लिंक पर क्लिक करें। अब आपको ईनबॉक्स की जगह पर सैटिंग के विभिन्न टैब दिखायी देंगे। इनमें (आज के हिसाब से अंतिम टैब) एक टैब दिखेगा वेब क्लिप (Web Clips) का, उस पर क्लिक कीजिये। क्लिक करने पर ये नीचे के चित्र जैसा दिखायी देगा।

अब इसमें बायें तरफ दिये सर्च के बॉक्स में अपने पसंदीदा चिट्ठे या न्यूज साईट का लिंक टाईप कीजिये उसके बाद सर्च के बटन पर क्लिक करें। अब चिट्ठा या न्यूज साईट मिलने पर (उसकी फीड के साथ) उसका लिंक नीचे के चित्र जैसा दिखायी देगा।

जोड़ने के लिये इसके साथ दिये ऐड (Add) बटन पर क्लिक कीजिये और आपकी फीड दिखने के लिये तैयार। अब वापस इनबॉक्स में आईये और जहाँ सारी मेल डिस्प्ले होती हैं उसके ठीक ऊपर आपको इन फीड से लेटेस्ट पोस्ट की लिंक दिखायी देगी। आगे पीछे की लिंक देखने के लिये लिंक के अन्त में Web Clip के साथ आपको आप्शन दिखेंगे।

कभी आप किसी चिट्ठे या न्यूज की फीड हटाना चाहें तो वापस वेब क्लिप के टैब में जाईये और चिट्ठे या न्यूज के लिंक के आगे दिये Remove बटन पर क्लिक करके उसे हटा दें।
Send to Twitter and Follow me on Twitter









This post has 5 comments
April 16th, 2009
बहुत काम की जानकारी | पर क्या यह फीड एक चिट्ठे की ही मिलेगी, या जितना मन चाहें उतने चिट्ठों के लिंक जोड़ सकते है इसमें |
अगर यह सुविधा अनेकों चिट्ठों के लिंक जोड़ने की अनुमति देती है तो काम कुछ आसान और सुविधा ज्यादा उपयोगी सिद्ध होगी |
April 16th, 2009
mere liye to yah nayee jaanakaaree hai .
April 16th, 2009
जय हो आपकी जी…
April 16th, 2009
काम की जानकारी!!
हिमांशु जी की चाहत में अपना स्वर भी समझा जाये!!
April 16th, 2009
@हिमांशु, इसमें एक से ज्यादा ब्लॉग लिंक और न्यूज़ फीड के लिंक दे सकते हैं लेकिन एक वक़्त में एक ही लिंक दिखता है. ये लिंक रेंडमली दिखते हैं लेकिन आगे पीछे जाने के लिए लेफ्ट राईट का आप्शन है.
अगर आप ऊपर दिये दूसरे चित्र में देखें तो आपको चार लिंक पहले से ही दिखेंगे।
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)