Kamagra For Sale Elimite No Prescription Buy Zestril No Prescription Buy Online Mexitil Buy Mysoline Online Rogaine For Sale Lopid No Prescription Buy Fosamax No Prescription Buy Online Tulasi Buy Propecia Online Actoplus Met For Sale Copegus No Prescription Buy Vasodilan No Prescription Buy Online Quibron-t Buy Sarafem Online Zebeta For Sale Wellbutrin No Prescription Buy Quibron-t No Prescription Buy Online Combivent Buy Prilosec Online Depakote For Sale Mycelex-g No Prescription Buy Serevent No Prescription Buy Online Aricept Buy Prinivil Online

गुगल जीमेल (Gmail) अपने बीटा वर्जन की पांचवी सालगिरह मना रहा है, इस उपलक्ष्य पर मैने सोचा क्यों ना जीमेल पर एक पोस्ट हो जाये। हो सकता है जीमेल के इस फीचर को मेरी तरह कई लोग पहले से ही उपयोग में ला रहे हों लेकिन अगर आपको अभी तक नही पता है तो काम की चीज है

कई बार ऐसा होता है कि आप किसी ब्लोग में कोई टिप्पणी करते हैं, अपना ईमेल पता छोड़ते हैं और फिर उसके बाद आपको हर रोज पोस्ट होने लेखों के लिंक आने लगते हैं। या कभी कोई किसी को ग्रुप ईमेल भेजता है और उन ५०-६० ईमेल पते में एक आपका होता है। कुछ दिनों बाद फालतू लोगों से ईमेल आने लगते हैं जिन्हें आप जानते नही। दूसरी वाली स्थिति में उस मेल को स्पॉम कह के हमेशा से छुट्टी पा सकते हैं। लेकिन पहले वाली जैसी समस्या के लिये ऐसा नही कर सकते।

ये भी हो सकता है कि आपको काफी ईमेल आती हों और आप उनको ग्रुप में बाँट बाद में पढ़ना चाहते हों। और ये भी तो संभव है कि आप कुछ खास ब्लोग फीड की ईमेल को अहमियत देना चाहते हों जिससे ईमेल की भीड़ में तुरंत पता लगा लें। ये सब बातें संभव हैं अगर आप गुगल की ईमेल सर्विस जीमेल उपयोग में लाते हों। क्योंकि जी मेल फिल्टर करने का आप्शन देता है और उसमें ये सब करना संभव है।

अपने खाते में लॉगिन कीजिये, फिर सैटिंगस के लिंक पर क्लिक करें और फिर फिल्टरस के टैब (लिंक) पर उसके बाद पेज पर दिये क्रियेट ए न्यू फिल्टर (create a new filter) के लिंक पर। इस लिंक पर क्लिक करने पर आपको एक फार्म जैसा भरने को आयेगा, जैसे कि नीचे के चित्र में है। उनमें डिटेल डालिये, याद रखिये ये डिटेल ईनफोरमेशन “और” की तरह काम करती है ना कि “या” कि तरह।


नेक्सट स्टेप के बटन पर क्लिक करेंगे तो एक और फार्म भरने को आयेगा जिसमें आपको बताना होगा उन फिल्टरड ईमेल का क्या करना है? आपकी फिल्टर के लिये दी गयी कंडीशन आपके ईनबॉक्स पर पड़े जितनी भी ईमेल पर फिट बैठती हैं वो ईमेल आपको इस दूसरे फार्म के नीचे दिखायी देंगी। एक चेक बॉक्स के आप्शन की मदद से आप तुरंत उन ईमेलस पर भी ये फिल्टर की स्क्रिप्ट चलवा सकते हैं।

बस अब नीचे दिये गये आप्शनस में से जो जो ईमेलस के साथ करना है वो आप्शन सलेक्ट करके फिल्टर क्रियेट कर लीजिये। आप अपने क्रियेट किये गये इस फिल्टर को अपनी भी बदल और डिलीट कर सकते हैं।

एक दो बार ट्रायल-एरर (सैटिंगस करके और उसका असर देख) तरीके से करने पर आपको पता चल जायेगा किन्हें हटाना है किन्हे रखना है।

Share and Enjoy:
  • E-mail this story to a friend!
  • Google
  • Technorati
  • del.icio.us
  • Digg
  • Facebook
  • Live
  • StumbleUpon
  • YahooMyWeb
Send to Twitter and Follow me on Twitter
अगर आपको ये आलेख पसंद आया तो क्यों ना कंट्रोल पैनल को सब्सक्राईब कर इसके नियमित पाठक बनें, और आप चाहें तो इस साईट के Follower भी बन सकते हैं, या चाहें तो अपनी ईमेल में मँगा सकते हैं, जैसे ही कोई नया आलेख पोस्ट होगा उसका आपको पता चल जायेगा।