कलर बॉक्स का कलर पोस्ट में आसानी से कैसे बदलें
कण्ट्रोल पैनल की पिछली पोस्ट बगैर HTML टेबल की सहायता के पोस्ट या साईट के लिये कलर बॉक्स कैसे बनायें में ज्ञानजी ने अपनी टिपण्णी में कहा की “यह तो बढ़िया जुगाड़ है। boxfornote का रंग अगर टेम्पलेट की बजाय पोस्ट में डिफाइन हो सके तो और मजा है।”
इसका तरीका भी आसान है, जैसा पिछली पोस्ट में बताया था वोह सब करने के बाद, अगर आप बॉक्स का कलर पोस्ट के हिसाब से बदलना चाहते हैं तो कोड को पोस्ट में ऐसे लिखें -
<div class=”boxfornote” style=”background-color:#FFFFCC; color:#009900;”> बॉक्स के अंदर जो लिखना है वो यहाँ लिखिये</div>
और ये कुछ इस तरह दिखायी देगा -
बॉक्स के अंदर जो लिखना है वो यहाँ लिखिये
जो भी आप बदलना चाहते हैं, स्टाइल के आगे दिए डबल कुओट के अन्दर उस attribute को लिख दें.
जबकि रेगुलर कोड (डिफॉल्ट स्टाइल) से ऐसा बॉक्स बनता था (है) -
बॉक्स के अंदर जो लिखना है वो यहाँ लिखिये
है ना ये भी आसान.











This post has 9 comments
April 1st, 2009
यह तो त्वरित सहायता हो गयी मित्र। इतना तेज तो “आजतक” चैनल भी नहीं है!
बहुत बहुत धन्यवाद। अब हम अपने ब्लॉग में इस जुगाड़ का इस्तेमाल करेंगे!
April 1st, 2009
यही सब जुगाड़ वर्ड प्रेस के ब्लोग्स के लिए भी उप्ल्लाब्ध हो जाये तो हमारे लिए सुविधा हो जाती.
April 1st, 2009
अच्छी जानकारी, आभार।
April 2nd, 2009
जानकारी के लिये आभार । पिछली पोस्ट नहीं पढ़ पाया था ।
अभी दोनों (और भी अगली प्रविष्टियाँ) पढ़ने के लिये इस ब्लॉग को फॉलो कर लिया है । धन्यवाद ।
April 2nd, 2009
उम्दा जानकारी
April 2nd, 2009
@सुब्रमन्यणजी,
वर्डप्रेस डॉट कॉम फ्री के वर्जन में css को बदलने की सुविधा नही देता है, ऐसा करने के लिये अलग से पैसा लगता है। इसलिये आप इसको इस तरह से तो नही कर सकते लेकिन जिस पोस्ट में चाहिये उस पोस्ट में डिव टैग को थोड़ा अलग तरीके से लिख कर ऐसा बॉक्स लगा सकते हैं। इसका कोड मैं आपको ईमेल से भेज दे रहा हूँ।
April 2nd, 2009
आभार
April 2nd, 2009
पड़ोसी
April 2nd, 2009
हमें तो अभिषेक ने पहले ही जुगाड़ दे दिया था .
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)