जीमेल में अब आप सीधे हिंदी में लिख सकते हैं
ये पोस्ट में जीमेल में ही टाइप करके लिख रहा हूँ. जीमेल में ईमेल कम्पोज करने में आपको हिंदी का “अ” दिखाई देगा (बोल्ड के लैटर “B” के बाजू में), उसमे आप वो भाषा सलेक्ट कर सकते हैं, जिस भाषा मे टाइप करना है. उसके बाद रोमन में लिखते जाइए और स्पेस दबाते ही यानी जैसे जैसे आगे लिखते जाएंगे आपका रोमन में लिखा हिंदी में कनवर्ट होता जायेगा.
अगर आपको ईमेल कम्पोज करने में “अ” नहीं दिखाई देता तो सेत्तिंग्स में जाकर लैंगुएज के ठीक नीचे दिए आप्शन में (Enable Transliteration- enables typing in Indic language) चेक कीजये और डेफौल्ट लैंगुएज हिंदी सलेक्ट कर लें. उसके बाद आपको ईमेल कम्पोज करने में “अ” दिकाई देगा. बस अब मेल लिखिए हिंदी में बिना कोई झंझट के.
इंडिया वालों के लिए (जो इंडिया में हैं) शायद हो सकता है ये डेफौल्ट हिंदी सलेक्टड मिले, अगर ऐसा पहले से ही है तो कम से कम मुझे आज ही पता चला.
Send to Twitter and Follow me on Twitter









This post has 20 comments
March 31st, 2009
अरे ई त हम बहुत पहिले से कर रहे हैं! ई भी कोई खबर हुआ जी?
March 31st, 2009
मुझे कल पता चला था.
March 31st, 2009
भाई हमें तो आज ही आपकी पोस्ट और एक और ब्लॉग की पोस्ट का शीर्षक देख कर पता चला , अच्छा है कॉपी पेस्ट से छुटकारा मिल गया |
March 31st, 2009
हम तो शुरू से ही सीधे हिन्दी में टिपिया रहे हैं, इनस्क्रिप्ट की मदद से।
April 1st, 2009
मुझे भी पता है पहले से … पर जिन्हें नहीं पता … उन्हें फायदा होगा।
April 1st, 2009
Dhnywaad.yah to badey kaam ki jaankari hai.abhi settings check kartee hun.
April 1st, 2009
gmail outlook express के में इस्तेमाल करते है और बाराहा से हिन्दी टाईप, कभी जरुरत नहीं हूई.. पर कभी दुसरे computer पर मेल चेक करनी हो तो जरुर फायदा होगा…
April 1st, 2009
बहुत अच्छी जानकारी है | जी मेल में टाइप करके आपको पहली टिप्पणी भी कर रहा हूँ |
April 1st, 2009
अच्छी जानकारी दी आपने।
बधाई स्वीकार करें।
अन्तर्राष्ट्रीय मूर्ख दिवस की
शुभकामनाओं के साथ-
आपका।
April 1st, 2009
अच्छी जानकारी है |
April 2nd, 2009
dear sir/ madam all member namstey
i request you All freinsds ya exprt of hindi writer that main hindi ke font internet per to chal jata hai. per word main nahi chalte hai. manine hindiwriter softs bhi lod ker rakha par waha bhi nahi chalta hai squaar main likhke aata hai pls meri problem slove kere.
regards
Harish kumar
rolharish@gmial.com
April 2nd, 2009
तरुन जी, मै हिन्दी मे नही लिख पा रहा हू । आपके कहे अनुसार मैने भाषा तो बदल दी है पर ईमेल कम्पोज करने में हिंदी का “अ”(बोल्ड के लैटर “B” के बाजू में)नही दिखाई दे रहा है न ही सेटिन्ग मे भाषा ने नीचे Enable Transliteration- enables typing in Indic language दिखाई दे रहा है ।
April 2nd, 2009
बहुत बढिया तरीका बताया है, आभार।
———-
तस्लीम
साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन
April 3rd, 2009
@डबराल जी,
सैटिंग्स में डिस्प्ले लैंग्वेज के ड्रॉप डाऊन के आगे एक लिंक होगा “Show all language options”, उस पर क्लिक करेंगे तो “Enable Transliteration” का आप्शन दिखने लगेगा।
April 3rd, 2009
तरुन जी लगता है वर्तमान मे यह फ़िचर डिसेबल्ड कर रखा है क्योकि मैने पूरी कोशिश कर ली है पर कुछ नही हो रहा है हा ब्लाग मे तो यह ब्य डिपल्ट ही आता है पर मेल मे अभी तो मेरे से दूर ही है ।
May 2nd, 2009
आपने तो मेरी सारी मुश्किलें ही हल कर दी .आपका बहुत बहुत शुक्रिया . अब मेरे सारे काम आसान हो गए है …
May 2nd, 2009
यह विकल्प तो मुझे पहले से ही पता है।
फिर भी जिन्हें इसकी जानकारी नही थी,
उनके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
May 28th, 2009
Dear Taruj Ji,
Dabral ji is currect . i aslo hav’t find any such drop down link.
May 29th, 2009
तरुन जी , नमस्कार
आप यह बाद गूगल के ध्यान मे लाये इसके लिये आप धन्यबाद के पात्र होगे । यहा पर एक समस्या और है आप इसका भी समाधान निकाले । दरसल होता क्या है कि जब मै मेल अपने आफिस आदि मे खोलता हू तो हिन्दी राईटींग डेसेबल्ड होती है और जब मै बाहर किसी कैफे आदि मै खोलता हू तो यह बाई डिफाल्ट ही आता है । यह मै कई लोगो के मेल के माध्यम से भी देख चुका हू । यह क्या माजरा है जरा इसकी भी पडताल करे तो हम सभी लोग आपके आभारी होगे । अगर आप कहेगे तो मै अगली मेल आपको बाहर कैफे से डायरेक्ट जी मेल से ही हिन्दी मै लिखुगा ।
August 9th, 2010
नमस्कार भाई लोगो बहुत अछा लगा ये सोलिय्त मिलने पर आप लोगो की बड़ी मेहर बनी एस सिस्टम को देख कर सरे भाई लोग सेख सकते हे जिनकी रूचि हो बहुत बहुत धन्यबाद धर्मं नन्द शर्मा सिएम्रेअप cambodia
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)