ताला लगे ब्लोगस या साईट का ताला कैसे खोले
आपने गौर किया होगा कई हिंदी ब्लोगस में “मेरा ब्लोग सुरक्षित है” कि ताला लगी ईमेज लगी हुई है और आप उन ब्लोग से टेक्सट कॉपी नही कर पाते। आज मैं आपको बता रहा हूँ कि इस ताले को कितनी आसानी से खोल कर ब्लोग का टेक्सट कॉपी किया जा सकता है।
उस आसान से तरीके को बताने से पहले आपकी जानकारी के लिये बता दूँ, दरअसल इस तरह से कॉपी ना करने देने का कोड ज्यादातर जावास्क्रिप्ट का उपयोग करके लिखा होता है। जावास्क्रिप्ट क्लाइंट साइड यानि ब्राउजर पर ही रन होती है। अगर हम अपने ब्राउजर को बोल दें (यानि सेटिंग) कि जावास्क्रिप्ट रन नही करनी है (जावास्क्रिप्ट को डिसेबल) तो जावास्क्रिप्ट का ये क्या कोई भी कोड नही चलेगा। जब कोड ही रन नही होगा तो इस तरह का ताला लग ही नही पायेगा। अगर ईमेज कॉपी करने से रोकने के लिये भी जावास्क्रिप्ट का कोड ईस्तेमाल किया है तो उसे भी इसी तरह से तोड़ा जा सकता है।
अब आपको बताता हूँ कि विभिन्न ब्राउजरस में क्या सेटिंग बदलनी होगी जिससे इन ब्लोग से कॉपी करने का आप्शन फिर से ईनेबल हो जाय।
फायरफोक्सः इसमें Tools–>Options मेनु में जायें और Content आप्शन को सलेक्ट करके Enable JavaScript को Uncheck कर दें, उसके बाद ओके बटन दबायें और फिर मौजा ही मौजा, क्या आराम से कॉपी होता है।

इंटरनेट एक्सप्लोररः इसमें Tools–>Internet options मेनु में जायें फिर Security वाले टैब में क्लिक करें। उसके बाद Internet को सलेक्ट करके Custome Level पर क्लिक करें, एक नयी विंडो ओपन होगी। इस नयी विंडो में Scroll करके Scripting के आप्शन तक आ जायें, उसके बाद Active Scripting को डिसेबल कर दें, ओके बटन दबायें फिर से ओके करें और देखें IE में भी मौजा ही मौजा।

गुगल क्रोमः इसमें थोड़ा सा ट्रिकि है क्योंकि इस तरह का आप्शन नही है। गुगल क्रोम में जावास्क्रिप्ट डिसेबल करने के लिये आपको क्रोम को बजाय डायरेक्ट ओपन करने के विंडोज में Start–>Run पर क्लिक करके उसे नीचे दिये गये तरीके से ओपन करना होगा।
उदाहरण के लिये Windows XP में क्रोम की फाईल नीचे दिये गये फोल्डर में मिलेगी उसको सलेक्ट कर उसके आगे -disable-javascript लिख कर Enter दबा दें। क्रोम ब्राउजर ओपन होगा, उसमें वो वेब साईट टाईप करिये जिसमें कॉपी नही कर पा रहे थे, अब इसमें भी मौजा ही मौजा।
“C:\Documents and Settings\%username%\Local Settings\Application Data\Google\Chrome\Application\Chrome.exe” -disable-javascript
%username% की जगह पर आपके कंप्यूटर का यूजर आयेगा, जैसे मेरे कंप्यूटर पर ये कुछ ऐसे थाः
“C:\Documents and Settings\Tarun\Local Settings\Application Data\Google\Chrome\Application\chrome.exe” -disable-javascript

ये तरीके उन सभी साईट पर चलेंगे जहाँ जावास्क्रिप्ट की मदद से कॉपी की सुविधा डिसेबल की हुई है। हमने इस तरह के दो ब्लोगस को ऊपर बताये गये तीनों ब्राउजरस में टेस्ट करके देखा है। इसलिये बेस्ट डिफेंस इज नो डिफेंस मानकर चलिये और सुखी रहिये।
[ब्लोगर जनता को ताला देने वाले आशीष भाई से क्षमा याचना सहित, बुरा मत मानियेगा इस आलेख का।]
Send to Twitter and Follow me on Twitter










This post has 24 comments
January 6th, 2009
कुछ दिनों से मैं इस तरह के ताले तोड़क पोस्ट लिखने का सोच रहा था.. मगर आपने ही लिख दिया.. बहुत बढ़िया..
January 6th, 2009
“हा हा हा हा ये हरीसन का ताला तो गया काम से…. बिना ताला तोडे ही काम तमाम ,”
wonderful post..
regards
January 6th, 2009
bahut hi achchee vistar se di gayi jaankari..
-save kar liya hai..kabhi jarurat padegi tab ke liye.
January 6th, 2009
इस तरह के ताले लगाना ही अनुत्पादक है. बढ़िया जानकारी के लिए आभार
January 6th, 2009
हा हा हा.. बहुत खूब तरुण… आपने बुरा न मानने की बात कही, इसमें बुरा मानने वाली कोई बात ही नहीं है। मैंने इस ताले को जारी करने के दौरान ही बता दिया था कि इसे तोड़ना कोई मुश्किल नहीं है, लेकिन मशक्कत भरा ज़रूर है। यह देखिए पोस्ट का हिस्सा-
मैं यहां साफ कर देना चाहूंगा कि यह ताला टैक्स्ट को प्रोफेशनल चोरों से तो नहीं बचा सकता, लेकिन उचक्कों से आपके ब्लॉग को जरूर बचा लेगा। मैं यह दावा कतई नहीं कर रहा हूं कि यह ताला लगाने के बाद आप टैक्स्ट को कॉपी नहीं कर सकते। पर विश्वास जरूर रखता हूं कि यह आसानी से कॉपी नहीं होगा।
तकनीकी टिप्स को लेकर आपका ब्लॉग बहुत ज्ञानवर्द्धक है..
January 6th, 2009
बेचारे ताले वाले।
January 6th, 2009
बिल्कुल सही किया, बेचारे ताले वाले!
January 6th, 2009
तरूण जी,
आपको याद ही होगा कि मार्च २००७ में इसी ताले को लेकर कितना लफड़ा हुआ था। आज आपकी पोस्ट पढ़कर फिर से वहीं पहुँच गया।
January 6th, 2009
तुम जैसे लोग सुधरोगे नहीं। एक को ताले के बारे में बताओगे और दूसरे को उसे तोड देने का गुर सिखाओगे। देखना एक दिन तुम्हारे दिमा़ग पर ही ताले डलवायेगा कोई।
बढिया है भाई। यह जानकारी तो काम की है। बताते रहा करो। आभार।
January 6th, 2009
अच्छा हुआ कि मैंने ताला नहीं लगाया था वरना……
January 6th, 2009
खुदा के वास्ते परदा न काबे से हटा जालिम…
अरे भाई यह क्या कर दिया? कितने लोगों का भरम तोड़ दिया.
January 6th, 2009
भाई हम तो ताला लगाते ही नही, चोर ताला न देखकर सोचते होंगे कि यहाँ तो कुछ होगा ही नही चलो कहीं और चोरी करने !
खैर जानकारी अच्छी है !
January 7th, 2009
अच्छा है.. अब ताला लगा कोई चैन की नींद नहीं सोयेगा!
January 7th, 2009
ताला साहुकार के लिये होता है चोरों के लिये नही । आपके द्वारा दी गयी जानकारी ज्ञान वर्धक है ।
January 7th, 2009
अपन ने तो ताला इसी लिये नहीं लगाया कि ऐसा कुछ अपने ब्लॉग पर है ही नहीं जो कोई उड़ा ले जायेगा।
मैं तो तरस गया कि कम्बख्त कोई तो होता जो मेरे ब्लॉग से चोरी कर मुझे भी सेलेब्रिटी ब्लॉगर में शामिल करता।
January 7th, 2009
पढ़ कर अच्छा लगा. मेरे जैसे खुले में बैठे लोगों की जमात में इजाफा हो रहा है. इन्टरनेट पर लिखेंगे भी और चोरी से भी डरेंगे ! ऐसा लगता है मानो डाकुओं के मोहल्ले में शरीफ बनकर रहने का ढोंग खत्म हुआ.
January 13th, 2009
ha ha ha ,aap sab logo ko to maluam hi hoga ki pichala saal bahut kharab tha es liye ye tale ko wapas lagana paida
January 16th, 2009
“हा हा हा हा ये हरीसन का ताला तो गया काम से…. बिना ताला तोडे ही काम तमाम ,”
wonderful post..
regards
January 21st, 2009
THALLE KHOLANE WALE THANKU …………
January 30th, 2009
बढ़िया. वैसे भी, ब्लॉगों में फोकट के गजेटों व विज्ञापनों के स्क्रिप्ट की भरमार रहती है. बिना स्क्रिप्ट के ब्राउजर भी चकाचक तेज चलेगा
May 20th, 2009
Aap ka bhot bhot dhanyawaad ……!!!!
meri duo aap sada khusi bhra jiwan jiyein
!!!!keep smileing !!!!!
May 26th, 2009
maine aaj hi aapka lekh padha.
pahli baat to yah ki taala shareefon ke liye hota hai ,,,, choron ke liye nahin.
doosri baat yah ki main koyi takneek ka jaankar nahin hun phir bhi kisi bhi text ko aaraam se copy kar leta hun . aapne jo method bataaya hai .. itni nautanki kee koyi jaroorat nahin … kisee bhi browser par bahut hi aaraam se copy kiya ja sakta hai . agar mai bata dun ki kaise to aapko bahut hasi aayegi aur aap apna ye lekh delete kar doge.
December 11th, 2009
अपने ऑरकुट में विडियो और फोटो को केसे ताला लगये ? और दुसरो का विडियो और फोटो का ताला केसे तोड़े तथा केसे चोरी करे ?
December 11th, 2009
अपने ऑरकुट में MP3 केसे लोड करे ?
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)