गुगल ईमेल: अब थीम्स के द्वारा बदलें अपने ईमेल इनबॉक्स का लुक
अब गुगल लेकर आया है आपकी ईमेल के इनबॉक्स के लिये नये-नये कपड़े। नही समझे ना? वास्तव में गुगल लेकर आया है थीम्स जिससे आप अपनी ईमेल का लुक एंड फील यानि स्वरूप को कस्टमाईज कर सकते हैं। कुछ में
आप इन्हें लोकेशन के हिसाब से या टाईम के हिसाब से भी सलेक्ट कर सकते हैं। अगर आप ऐसी कोई थीम सलेक्ट करेंगे तो आपको कंट्री रीजन वाला ड्रापडाउन मेनु नजर आयेगा। अपना देश सलेक्ट कीजिये फिर बॉक्स में शहर डालिये, अगर आप शहर को खाली छोडते हैं या गलत नाम डालते हैं तो गुगल उस शहर की राजधानी को मानकर चलेगा।
थीम सलेक्ट करने के लिये आपको थीम के थंबनेल पर क्लिक करना होगा। थीम देखने के लिये गुगल ईमेल पर लॉगिन कीजिये, फिर सैटिंग पर क्लिक करें और उसके बाद थीम्स नाम के टैब पर। फिर जो थीम आपको सलेक्ट करनी है उसकी ईमेज यानि थंबनेल पर क्लिक करके सलेक्ट कर लें।

आदर्श और राज दोनों की टिप्पणी के विरोधाभास के बाद मुझे थोड़ा रिसर्च करनी पड़ी कि ऐसा कैसे हो सकता है। जो मैं कर चुका हूँ वो क्यों नही दिखता?
इसका कारण है वेब ब्राउजर, अगर आप इंटरनेट एक्सप्लोरर (वर्जन 7.0 से पुराने) उपयोग में लाकर लॉगिन करेंगे तो ये आप्शन नही दिखता (इंटरनेट एक्सप्लोरर वर्जन 7+ में सही काम करेगा) लेकिन अगर आप फायरफोक्स उपयोग में लाते हैं तो ये आप्शन भी दिखेगा और थीम्स भी।
| ये रहा फर्क | |
| फायरफोक्स में | इंटरनेट एक्सप्लोरर (वर्जन 7.0 से पुराने) में |
![]() |
![]() |













This post has 16 comments
November 21st, 2008
वाह थीम लगाकर चकाचक लगने लगा है, धन्यवाद ये टिप देने के लिये
November 21st, 2008
कहां है थीम टैब? मुझे तो नहीं दिख रहा….
ऊपर वाले भाई साहब को चकाचक भी दिखने लगा?
November 21st, 2008
@आदर्श, आप फायरफोक्स के ब्राउजर में देखें उसमें ये दिखता है, इंटरनेट एक्सप्लोरर में नही दिख रहा है। शायद राज नें फायरफोक्स में ये करके देखा होगा।
इंटरनेट एक्सप्लोरर वर्जन 7.0 से पुराने ब्राउजर में लाकर लॉगिन करेंगे तो ये आप्शन नही दिखेगा, इंटरनेट एक्सप्लोरर वर्जन 7+ में सही काम करेगा।
November 21st, 2008
धन्यवाद, मैंने भी कर लिया - आकर्षक लग रहा है जीमेल. हाँ मैंने भी फायरफोक्स में ही किया इसे.
November 21st, 2008
कर लिया जी, लुक बदल। अब रोज एक आजमाने का विचार है।
November 21st, 2008
अच्छी जानकारी..
November 21st, 2008
try karengey abhi–jaankari ke liye dhnywaad
November 21st, 2008
ye itna bhayankar smilie mere comment ke aagey!
arrey bhaayee aisey nahin hain hum!!!!!!!!ha ha ha!achcha tariqa hai muskrahaten bikherney ka.:D
November 21st, 2008
@ आदर्श जी और तरूणजी

जीमेल ब्लॉग्स के अनुसार जीमेल ने इसे अभी एक साथ सभी खातों में शुरु नहीं किया है, धीरे धीरे खातों में यह सुविधा चालू की जायेगी।
वैसे हमें तो दो तीन दिन पहले ही यह सुविधा मिल गई थी।
November 21st, 2008
हमने कल ही बदल लिया था - आपकी पोस्ट लेट हो गयी!
November 21st, 2008
लूक बदल कर अच्छा लगा था.
November 21st, 2008
बहुत बढीया जानकारी दियें।
मै तो याहू ईसतेमाल करता हूं क्यो की gmail ज्यादा स्पीड वाले ईंटरनेट पर हि बढीया चलता है।
जानकारी के लीये धन्यवाद।
बदल के देखता हूं कैसा लग रहा है।
November 21st, 2008
बस जा के gmail लगा ही रहा हूं।
November 21st, 2008
साधारणतया मुझे कोई ब्लागर टैंम्पलेट पसंद नहीं आता पर इस बार बहुत महीनों की लंबी तलाश के बाद एक ब्लागर टैंम्पलेट मुझे पसंद आया था. जिसे मैंने अपने ब्लाग गिरधर पे प्रयोग किया परंतु जबसे मैंने इसे प्रयोग किया तबसे विजिटर्स की संख्या बहुत ही कम रह गई है। और एडसेंस की कमाई तो शून्य पे आ गई है। हालांकि मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता हूँ कि मेरे ब्लाग पर उपलब्ध पाठ्य सामग्री अच्छी किस्म की जानकारीवर्धक हो।
मेरा पहले वाला ब्लागर टैंम्पलेट आप मेरे दूसरे ब्लाग डाटावन मेड इजी पे देख सकते हैं। मैंने टैंम्पलेट ये सोचकर बदला था कि अधिकांश प्रोफैशनल ब्लागस के टैंम्पलेट की बैकग्राऊंड सफेद है।
अब मैं ये सुझाव चाहता हूं कि दोनों में से कौन सा टैंम्पलेट अच्छा है जिसे मैं गिरधर पे प्रयोग करूं। साथ ही विजिटर्स की संख्या कैसे बढाई जाए।
ये भी बताएं कि किसी वर्डप्रैस थीम को ब्लागर टैंम्पलेट में बदलने के लिए कोई साफ्टवेयर या कोई व्यक्ति मदद कर साकता है क्या?
November 22nd, 2008
@सागर, अब ये शायद सभी के लिये उपलब्ध है, मैने ५-६ एकाउंटस में देखा है, अपने और दोस्तों के लेकिन इसमें ब्राउजर के वर्जन की लिमिटेशन है शायद इसलिये वो ऐसा कह रहे हों, मैने उनका ब्लोग देखा नही है इसलिये कुछ कह नही सकता। पुराने वर्जन में काम नही करता।
November 22nd, 2008
@सुशील, आप यहाँ से कुछ टैंपलेट ट्राई कर सकते हैं, इनमें से कई वर्डप्रेस से ब्लोगर में कनवर्ट किये हुए भी हैं।
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)