Kamagra For Sale Elimite No Prescription Buy Zestril No Prescription Buy Online Mexitil Buy Mysoline Online Rogaine For Sale Lopid No Prescription Buy Fosamax No Prescription Buy Online Tulasi Buy Propecia Online Actoplus Met For Sale Copegus No Prescription Buy Vasodilan No Prescription Buy Online Quibron-t Buy Sarafem Online Zebeta For Sale Wellbutrin No Prescription Buy Quibron-t No Prescription Buy Online Combivent Buy Prilosec Online Depakote For Sale Mycelex-g No Prescription Buy Serevent No Prescription Buy Online Aricept Buy Prinivil Online

इंटरनेट पर बच्चों को सबसे बड़ा खतरा होता है पेडोफाइल्स (Pedophiles) से। पेडोफाइल्स वास्तव में एक वो लोग होते हैं जो पेडोफिलिया से ग्रसित होते हैं। पेडोफिलिया एक साइक्लोजिक डिसओडर है, जिससे ग्रसित व्यक्ति में बच्चों के प्रति सेक्स की इच्छा ज्यादा होती है। इसके कारणों का अभी तक पता नही चला है लेकिन माना जाता है ये डिसओडर ज्यादातर आदमियों में होता है। इस तरह के लोग बच्चों को अपना शिकार बनाने के लिये इंटरनेट का बहुतायत उपयोग करते हैं।

A Pedophile is an adult who is obsessed with and has a sexual attraction to children. Pedophiles are increasingly using the internet to organize and participate in rings that distribute and share nude/semi nude pictures of child, as well as to target and contact individual children.

अमेरिका में पिछले पाँच सालों में साइबरटिपलाईन में रिपोर्ट की जाने वाली इससे संबन्धित घटनाओं में ७५० प्रतिशत का ईजाफा हुआ है। इस तरह के लोग और घटनायें हर देश में बढ़ रहे हैं, सबसे बड़ी मुसीबत है कि इनके जाल में फंसे बच्चे कुछ बताते नही है।

आखिर कौन हैं ये लोग?
इन लोगों का कोई परफेक्ट प्रोफाइल नही होता, ये स्कूल टीचर हो सकता है, मिलिटरी में काम करने वाला या वकील या बच्चों का डाक्टर कोई भी हो सकता है लेकिन १९९९ के एफबीआइ इनवेस्टीगेशन के मुताबिक ये ज्यादातर २५ से ४५ की उम्र के गोरे लोग थे। एक दुर्भाग्य की बात और है कि ऐसे लोग ज्यादातर पारिवारिक दोस्तों में से होते हैं।

दूसरी समस्या है इंटरनेट में उपलब्ध गंदी गंदी साईटस ये आजकल हजारों लाखों की संख्या में उपलब्ध हैं जिसमें फोटो और विडियो दोनों ही होते हैं। अमेरिका में एक अध्य्यन के अनुसार ६२ प्रतिशत माँ-बाप को पता ही नही था कि उनके बच्चे ऐसी साईट्स में जाते हैं या ऐसी साईट्स में जाने के लिये सर्च करते हैं। कई लोग तो इस तरह के विषयों में लिखकर या साईट बनाकर ही अपने महीने की कमाई कर रहे हैं।

तीसरी और बढ़ती समस्या है अपराध से जुड़े विषयों की आसानी से उपलब्धता जिनमें बम, ड्रग्स, चोरी, जाली पहचान पत्र प्रमुख हैं। अलग अलग तरह के बम कैसे बनायें, कोकीन कैसे बनायें, जाली पहचान बनाने की विधि, आप नाम लीजिये ये सारे तरीके और इनकी विधियों में सूचना मिल जायेगी।

चौथी समस्या है साइबर दादागिरी (Cyberbullying), ईमेल के जरिये, मोबाइल, एसएमएस के जरिये इस तरह की दादागिरी होती है। इसका पता लगाने का सबसे सही तरीका है अपने बच्चे के व्यवहार में बदलाव नजर आना।

एक और समस्या है आपकी आनलाईन प्राइवेसी में दखलंदाजी, जिसमें एडवर्टाईजरस इंटरनेट के उपयोग करने के तरीके पर आपके बच्चे का प्रोफाइल बनाते हैं। इस तरह का प्रोफाइल बनाने के लिये मुख्य तीन सोर्स हैं -
   १. इंटरनेट में बच्चों का फ्री सर्विस वाली साईट्स में साइन-अप
   २. कांटेस्ट और स्वीपस्टेक्स में भाग लेना
   ३. बैनर वाले विज्ञापनों पर क्लिक करना

कुछ Advertisers इन सूचनाओं को स्पाइवेयर या एडवेयर से उपलब्ध सूचनाओं के साथ मिलाकर भी उपयोग में लाते हैं।

ध्यान रहे बच्चों के लिये या बच्चे के द्वारा अगर ईमेल एकाउंट बनाया जाता है तो उसमें कम से कम सूचनायें भरें, उतनी ही जिनके बिना एकाउंट नही बन सकता।

फ्री में कुछ नही मिलता, बच्चे अक्सर ऐसे गेम और सोफटवेयर डाउनलोड करने के लिये ढूँढते रहते हैं जो फ्री में उपलब्ध हों। इन फ्री के सोफ्टवेयर के साथ अक्सर आते हैं स्पाईवेयर या एडवेयर जो वास्तव में इन सोफ्टवेयर की छुपी हुई कीमत होती हैं।

अगले आलेख में देखेंगे कि इस तरह के समस्याओं से बच्चों को कैसे बचाया जा सकता है या कैसे इस तरह की चीजों के एकस्पोजर को कम कर सकते हैं।

[पढ़िये: भाग १]

Share and Enjoy:
  • E-mail this story to a friend!
  • Google
  • Technorati
  • del.icio.us
  • Digg
  • Facebook
  • Live
  • StumbleUpon
  • YahooMyWeb
Send to Twitter and Follow me on Twitter
अगर आपको ये आलेख पसंद आया तो क्यों ना कंट्रोल पैनल को सब्सक्राईब कर इसके नियमित पाठक बनें, और आप चाहें तो इस साईट के Follower भी बन सकते हैं, या चाहें तो अपनी ईमेल में मँगा सकते हैं, जैसे ही कोई नया आलेख पोस्ट होगा उसका आपको पता चल जायेगा।