बच्चे और इंटरनेट सुरक्षा
लेखों की इस नयी श्रृंखला में बात करेंगे बच्चों की सुरक्षित इंटरनेट ब्राउजिंग पर यानि “किप योर किड्स सेफ आन द इंटरनेट”। सबसे पहले देखते हैं कि क्या बच्चों के लिये इंटरनेट वाकई में इतना जरूरी है। जवाब है बिल्कुल हाँ, इंटरनेट पर आज की तारीख में इतनी ज्यादा इनफोरमेशन मिल जायेगी कि वो बच्चे के ज्ञान में हिजाफा करने के लिये मददगार ही होगी। वो कितनी ही संख्या में उपलब्ध फन और शिक्षाप्रद क्रियाकलापों में हिस्सा ले सकते हैं, शिक्षाप्रद खेल भी खेल सकते हैं, आनलाईन कोर्स भी कर सकते हैं।
कल्पना कीजिये आपके बच्चे को स्कूल का कोई प्रोजेक्ट करना है और उसके लिये कुछ रिसर्च करनी है तो आप कहाँ जायेंगे - शहर में कोई लाइब्रेरी ढूँढेंगे या घर में कोई ज्ञानकोष या किसी दुकान पर जाकर कोई पुस्तक। लेकिन अगर आपको इंटरनेट की सुविधा हो तो ये कितना आसान हो जायेगा सोचिये।
इंटरनेट से सिर्फ यही पता नही चलेगा बल्कि बच्चे घर बैठे अलग अलग देशों के बारे में जान सकेंगे, उनकी संस्कृति, इतिहास, कला और ना जाने क्या क्या जान सकेंगे। लेकिन इंटरनेट में कई अच्छी काम की बातें हैं तो वहीं कई सारे Predator भी मिल जायेंगे जो आपके बच्चों के लिये एक बड़ा खतरा बन सकते हैं। अगले कुछ लेखों में ये जानने की कोशिश करेंगे कि बच्चों के इंटरनेट का उपयोग करने में किन किन बातों का ख्याल रखें जो इंटरनेट सुरक्षा में मददगार साबित हो।
जब तब तक हम इसकी अगली कड़ी लिखते हैं, तब तक आप निम्न साईटस पर नजर डालिये जो काफी जानकारियों समेटे हैं और देखिये ये आपके बच्चों (और आपके लिये भी) के ज्ञान बढ़ाने में कितनी सहायक हो सकती हैं –
1. Encyclopedia Britannica
2. Wikipedia
3. Merriam-Webster
4. Communicate
5. Ask Jeeves Kids
6. First Gov for Kids
some Educational games online –
7. Disney Online
8. Nick Jr.
9. Up To Ten
Learn about other cultures, places and languages –
10. Smithsonian
11. Children’s stories from other cultures











This post has 3 comments
October 8th, 2008
“very informative articl, the sites you have mentioned are really very useful’
regards
October 8th, 2008
इस ज्ञानवर्धक श्रृंखला के लिए आभार -शुरुआत ही दमदार है -इतनी सूचनाप्रद !
October 8th, 2008
jaari rakhiye…zaruuri topic hai…
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)