Blogger Tips: How to Open Links in New Window
अगर आप चाहते हैं कि आपकी पोस्ट में दिया हर लिंक नयी विंडो में खुले तो ये टिप आपके काम की है। दूसरा सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये आपकी पुरानी पोस्टस में भी बगैर कोई चेंज किये काम करेगी। इसके लिये आपको अपने ब्लोगर के टेंपलेट में दिये गये कोड को जोड़ना है। उसे टेंपलेट में जोड़िये, SAVE कीजिये और उसके बाद उसी तरह से पोस्ट में लिंक देते रहिये जैसे देते आ रहे हैं, सारे लिंकस नये विंडो में खुलेंगी।
ब्लोगर का टेंपलेट By Default उसी विंडो में लिंक को खोलता है जिसमें यूजर लिंक क्लिक करता है, ब्लोगर के इस Default व्यवहार को चेंज करने के लिये EDIT HTML में जायें और <HEAD> को देखें (कोड के शुरू में ही मिल जाना चाहिये), मिल जाने पर ठीक उसके नीचे इस कोड को जोड़ लें - <base target=’_blank’/> जैसा कि चित्र में दिया गया है।

Go to Edit HTML, Look for <HEAD> (should be in the beginning) and then add code <base target=’_blank’/> under the Head tag, save it and you are done. Then keep giving link as you usually do. By doing this you are actually changing blogger’s default behavior so all the links will open in new window.
अगर आप सारे लिंकस नये विंडो में खोलना नही चाहते तब ये आप के काम की नही, इक्का-दुक्का लिंक नये विंडो में खोलने के लिये नीचे दिया गया कोड ईस्तेमाल में लें। लिंक जोड़ने में पोस्ट की विंडो में जो टैग दिखायी देता है उसमें अंत से पहले यानि /> से ठीक पहले target=’_blank’ जोड़ लें।



तरुण जी, अच्छी टिप्स दी।
एक चीज और बताऍं, मान लीजिए आपकी ये पोस्ट मैंने अपनी पोस्ट या ब्लॉग पर लिंक कर दी और बाद में आपने ये पोस्ट डीलिट कर दी, तब क्या ये संभव है कि वह पोस्ट मेरे ब्लॉग या पोस्ट के लिक में सुरक्षित रहे। इसका कोई तरीका हो तो कृप्या बताऍं।
ये तो मस्त है! अभी हम हर लिंक में कोड़ लगाते थे टार्गेट ब्लैंक वाला!
है तो काम की, पर देखना पड़ेगा ।
बहुत बढ़िया जानकारी, आभार! आप बहुत ज्ञानी हैं जी!!
केवल पोस्ट के ही लिंक दूसरे विंडो में खुलेंगे या प्रोफाइल, ब्लॉगरोल, आर्काइव सभी इस टैग की गिरफ्त में आएंगे।
काम की जानकारी है। वैसे हम लाइवराइटर का इस्तेमाल करते हैं, वहॉं भी इस बात की सुविधा है।
अरे बहुत बढ़िया. हम भी अभी तक ज्ञान जी वाली मशक्कत करते थे.
ना जी. हमारे यहाँ तो काम नहीं कर रहा. जब इस कोड को तेग के बाद एड करके सेव करते हैं तो अपने आप ये एक्स्ट्रा कोड मिट जाता है.
डाल तो दी है तरुण पर शायद काम नही कर रही है…..widget का विस्तार करे वाले को भी tick करना है क्या ???
@जितेन्द्र, नही, आप सिर्फ लिंक दे रहे हैं पोस्ट कहीं ओर है इसलिये अगर पोस्ट डिलीट हो गयी तो लिंक पर क्लिक करने पर Page not found type error आनी चाहिये।
@मसीजिवी, ये डिफॉल्ट बिहेवियर चेंज करता है इसलिये इस कोड को लगाने के बाद सभी लिंक नये विंडो में खुलेंगे।
@घोस्ट बस्टर जी, आपको अलग से ईमेल किया है उसे करके देखिये, ये HTML कोड है इसलिये काम तो करना ही चाहिये।
@अनुराग, आपको भी अलग से मेल किया है, विजेट विस्तार को क्लिक करने की जरूरत नही है। क्या आपने टेंपलेट उसके बाद Save किया है।
अगर आप दोनों अपने टेंपलेट का लिंक दे दें तो मैं भी उसी टेंपलेट को इंस्टॉल करके ट्राई करके देख सकता हूँ।
फायरफॉक्स के द्वारा लिंक पर दहिने तरह से चटका लगाने पर यह आपसे पूछता है कि नयी खिड़की में देखना चाहते हैं या नये टैब पर - बस वही प्रयोग कर लिया।
Mind Boggling trick.
Amazing
Thanks
gracias
esto lo estaba buscando de desde hace ya un buen rato
saludos