Blogger Template: आओ जाने सीखें ब्लोगर टेंपलेट - पार्ट 2
[अगर आप अपने ब्लोग के लिये ब्लोगर टेंपलेट उपयोग में लाते हैं तो शायद ये आलेख आप को ब्लोगर टेंपलेट समझने में मदद पहुँचा सके।]
पिछले आलेख से आपको layout का थोड़ा बहुत आईडिया हो गया होगा खासकर कि कैसे नया गैजेट जोड़ सकते हैं। आज जानते हैं कि Edit HTML की स्क्रीन में जो आप्शन दिये गये हैं उनका उपयोग क्या है?
टेंपलेट का HTML Code देखने के लिये आपको अपने ब्लोग के layout menu के Edit HTML सबमेनु पर क्लिक करना होता है। यहाँ इस बात पर ध्यान रहे कि आप अभी भी अगर ब्लोगर का पुराना वर्जन ईस्तेमाल पर ला रहे हैं तो Layout की जगह पर आपको Template लिखा हुआ दिखेगा। मैं तो यही सुझाव दूँगा कि आप अपने ब्लोग को अपग्रेड कर ले क्योंकि नये वर्जन में बहुत सारी सुविधायें हैं।

अगर आपका ब्लोगर वर्जन पुराना है तो टेंपलेट मेनु में आपको Customize Design का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करने पर आपको जो स्क्रीन दिखेगी उस पर अपग्रेड करने के लिये एक बटन होगा (जैसा चित्र में है)। इस बटन पर क्लिक करने पर आप का ब्लोग नये वर्जन से अपडेट हो जायेगा। ब्लोगर आपके पुराने वर्जन के टेंपलेट को बचा के रखता है, Just in case आप अगर वापस जाना चाहें तो।

एक सुविधा और भी है जैसे आप पुराने वर्जन से नये में गये, फिर नये वर्जन में अपने ब्लोग के टेंपलेट (लेआऊट) में कुछ बदलाव किये। उसके बाद वापस पुराने टेंपलेट (या वर्जन) में शिफ्ट कर गये, तो ब्लोगर आपके नये वर्जन का टेंपलेट (पुराने वर्जन में जाने से पहले वाला) भी बचा के रखता है जिससे अगर आप फिर से नये वर्जन में वापस आयें तो आपको वो ही टेंपलेट मिले जो आप लास्ट टाईम शिफ्ट करने से पहले उपयोग में ला रहे थे। उदाहरण के लिये हमने अपनें ब्लोग में ऐसा ही करके देखा और अंत में नये वर्जन में वापस आये तो टेंपलेट वैसा ही मिला (चित्र देखें)।

चलिये अब मानकर चलते हैं (आगे हम सिर्फ नये वर्जन के कोड को ध्यान में रखकर ही बात करेंगे) कि आप ब्लोगर का नया वर्जन उपयोग में ला रहे हैं। और Edit HTML पर क्लिक करके उस स्क्रीन पर आ चुके हैं। Edit HTML की स्क्रीन आपको नीचे दिये गये चित्र की तरह दिखनी चाहिये।

नये वर्जन की पहली और सबसे बड़ी सुविधा है कि आप अपने ब्लोग का layout (टेंपलेट) डाउनलोड करके रख सकते हैं जिससे बाद में जरूरत पड़ने पर आप इस बैकअप को ईस्तेमाल कर सकें। Edit HTML स्क्रीन में नंबर १ पर दिखाया गया लिंक क्लिक करने पर एक नया विंडो खुलता है जिसमें ये आपको फाईल को आपके कंप्यूटर में save करने के लिये कहता है। विंडो में Open With वाला आप्शन सलेक्ट आता है जिसे आप बदल सकते हैं।

Save की हुई फाईल का नाम और डायरेक्टरी लोकेशन याद करके रखें जिससे जरूरत पड़ने पर आप इसे अपलोड कर सकें (देखें Edit HTML स्क्रीन में नंबर २)। उदाहरण के लिये आपने टेंपलेट पर कुछ बदलाव करना है और आप कोड में खुद ही कुछ करना चाहते हैं तो सबसे पहले टेंपलेट डाउनलोड करके रख दें। आपके चेंज करने के बाद कुछ समस्या आती है तो आप बैकअप टेंपलेट को अपलोड कर सकते हैं।
आपने हो सकता है अपने टेंपलेट में कई सारे गैजेट उपयोग में लाये हों लेकिन By Default ब्लोगर आपको Edit HTML के बॉक्स में उनका कोड नही दिखाता, उसके लिये आपको बॉक्स के ऊपर दिये गये चेक बॉक्स को सलेक्ट करना अगर आपको Internet Explorer पर कोई लिंक नही दिखते या कुछ समस्या आती है तो किसी दूसरे ब्राउजर खासकर फायर फोक्स में भी ट्राई करके देखें। जैसे मुझे Internet Explorer में टेंपलेट अपग्रेड करने का बटन नजर नही आया लेकिन फायर फोक्स में दिख रहा था।होगा (क्लिक करना) (Edit HTML स्क्रीन में नंबर ३)। इसे सलेक्ट करने पर आपके द्वारा सलेक्ट किये हर विजेट का कोड भी Edit Box में आ जाता है। इसके बारे में ज्यादा अगले भाग में बात करेंगे।
Edit HTML स्क्रीन में नंबर ४ है पुराने वर्जन में जाकर उसका टेंपलेट उपयोग में लाने के लिये लिंक, इस पर क्लिक करने पर एक मैसेज बॉक्स खुलता है जो आपको बताता है कि आप पुनः आकर इस टेंपलेट को उपयोग में ला सकते हैं।

इस आलेख के पिछले भाग में डा. अनुराग ने पूछा था, “ये बताये क्या किसी नए टेम्पलेट को लेते वक़्त पुराने टेम्पलेट में किए हुए चेंज कैसे सेव करे ?या उन्हें टेम्पलेट में कैसे बिना किसी परेशानी के डाल दे?”
अनुराग आपके सवाल का जवाब ना में भी है और हाँ में भी। अगर आप ब्लोगर का पुराना वर्जन उपयोग में ला रहे हैं (जिसमें आपको layout की जगह पर Template दिखता है) तो आप नया टेंपलेट लेने पर पुराने टेंपलेट में किये चेंज save करके नये टेंपलेट में डायरेक्ट नही ले जा सकते। आपको ये Manually करना पड़ेगा, कॉपी पेस्ट करके।
लेकिन अगर आप ब्लोगर का नया वर्जन उपयोग में ला रहे हैं तो आप अपने किये चेंज नये टेंपलेट में भी देख सकते हैं यानि वो अपने आप नये टेंपलेट में चले जायेंगे बशर्ते आपने Manually कोडिंग नही करी हो। इसका मतलब ये है कि आप अपने चेंजेस अगर Page Elements में जाकर Add Widgets करके करते हैं तो ये चैंज आपके नये टेंपलेट में भी रिफलेक्ट करेंगे।
इसलिये टेंपलेट में कोई भी चेंज करना हो उसे हमेशा गैजेट की हैल्प से ही करें, उदाहरण के लिये आपको अगर कोई HTML का कोड अपने ब्लोग में लगाना है तो इसके लिये HTML/JavaScript गैजेट का ईस्तेमाल कर सकते हैं, पहले भाग में देख सकते हैं। अगर आप Manually कोड में कुछ चेंज करते हैं तो नया टेंपलेट उपयोग में लाने पर वो lost हो जायेगा या दोबारा आपको लिखना पड़ेगा।
कुन्नू सिंह ने पूछा था, “टेंपलेट मे मेनू बार कैसे लगाते है?”
कुन्नू इसके लिये अलग से एक पोस्ट लिखूँगा जिसमें ये बताने की कोशिश करूँगा कि आप ब्लोगर के टेंपलेट में मेनू बार कैसे लगा सकते हैं।
अगले भाग में हम HTML कोड में उपयोग में आये कुछ टैगस को समझने की कोशिश करेंगे। Send to Twitter and Follow me on Twitter











This post has 8 comments
September 16th, 2008
काम की बात। आप हिन्दी में ब्लॉगर बस्टर का काम कर रहे हैं!
September 16th, 2008
ब्लॉग के हेडर में फोटोग्राफ या स्लाइड शो कैसे डाला जाता है, ये मुझे अभी तक समझ नहीं आया।
September 16th, 2008
टेम्पलेट के बारे में आपने बहुत सलीके से समझाया है। इस जानकारीपूर्ण लेख के लिए शुक्रिया।
September 16th, 2008
शुक्रिया तरुण ढेरो शुक्रिया…आपकी अगली पोस्ट का इंतज़ार रहेगा…..इसे देखकर लगता है आपने इसे लिखने में खूब मेहनत की होगी
September 16th, 2008
एक सवाल जैसे की मैंने इंग्लिश के कई टेम्पलेट्स में देखा है .author कमेन्ट highlight होते है ऐसा कैसे ?दूसरा कमेन्ट में किसी लाइन को highlight करना हो तो कैसे करे ?
September 16th, 2008
बहुत अच्छे तरीके से समझाए हैं मेरे एक ब्लाग मे
एसा ओपसन आ गया था पर अपग्रेड का ओपसन नही दीख रहा था तो ब्लाग ही डीलीट कर दीया
September 17th, 2008
आभार इतना तसल्ली से समझाने के लिए.
July 12th, 2009
मजा आ गया!आप को दिल इतनी दुआएं दे रहा है की पूछो मत I इतनी सारी जानकारी के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
भगवन आप को लम्बी उम्र दे I
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)