Kamagra For Sale Elimite No Prescription Buy Zestril No Prescription Buy Online Mexitil Buy Mysoline Online Rogaine For Sale Lopid No Prescription Buy Fosamax No Prescription Buy Online Tulasi Buy Propecia Online Actoplus Met For Sale Copegus No Prescription Buy Vasodilan No Prescription Buy Online Quibron-t Buy Sarafem Online Zebeta For Sale Wellbutrin No Prescription Buy Quibron-t No Prescription Buy Online Combivent Buy Prilosec Online Depakote For Sale Mycelex-g No Prescription Buy Serevent No Prescription Buy Online Aricept Buy Prinivil Online

[अगर आप अपने ब्लोग के लिये ब्लोगर टेंपलेट उपयोग में लाते हैं तो शायद ये आलेख आप को ब्लोगर टेंपलेट समझने में मदद पहुँचा सके।]

मैने जब ब्लोगर में ब्लोगिंग शुरू की थी तब ये बहुत ही अपरिपक्व था लेकिन आज इसमें बहुत सी ऐसी सुविधायें हैं जिन्हें प्रयोग में लाने के लिये तकनीकी ज्ञान की ज्यादा जरूरत ही नही पड़ती। इस आलेख के पहले भाग में हम ब्लोगर Layout के बारे में बात करेंगे और साथ में बतायेंगे कि कैसे बगैर कोई कोडिंग किये हुए आप इसमें विभिन्न गैजेटस जोड़ सकते हैं। ब्लोगर गैजेटस (Gadgets) वैसे ही हैं जैसे वर्डप्रेस में प्लगिनस (plugins)।

ब्लोगर में लॉगिन करने के पश्चात आप अगर Page Layout पर जायें तो आपको आपके ब्लोग का layout नजर आयेगा, जैसे उदाहरण के लिये नीचे के चित्र में हमारे ब्लोग का Layout है।

Page Layout में बायें तरफ (आपके टेंपलेट के अनुसार ये दायें तरफ या कहीं और भी हो सकता है) सबसे ऊपर आपको एक option नजर आयेगा - Add a Gadget। इस पर क्लिक करेंगे तो आपको वो सारे गैजेटस नजर आयेंगे जो ब्लोगर में उपयोग में लाने के लिये उपलब्ध हैं।

इनमें से जो भी आपको पसंद है या उपयोग में लाना चाहते हैं उस गैजेट पर क्लिक करिये या उसके आगे दिये प्लस के साईन पर क्लिक करियेगा तो वो गैजेट open हो जायेगा और संबन्धित जानकारी आपसे लिखने या डालने को कहेगा। उदाहरण के लिये, हमने कुछ गैजेट अपने ब्लोग में जोड़ें हैं, इनमें से एक बहुत काम का गैजेट है खासकर उनके लिये जो कोई HTML या JavaScript कोड अपने ब्लोग में डालना चाहते हैं लेकिन समझ नही पाते कहाँ और कैसे करें। तो हम YouTube के एक विडियो का कोड अपने टेंपलेट में डालना चाहते हैं, इसके लिये हमने Add Gadget में जाकर HTML/JavaScript नामका गैजेट सलेक्ट किया, सलेक्ट करने के बाद एक नयी विंडो खुलती हैं जिसमें हमें टाईटिल और HTML/JavaScript कोड डालने के लिये बॉक्स उपलब्ध होता है।

कोड डालने के बाद Save करने पर ये विंडो अपने आप बंद होकर टेंपलेट के साईड बार में जुड़ जाता है।

आप इस गैजेट को मुख्य बॉडी के ऊपर और नीचे भी मूव कर सकते हैं। इसे आप Drag and Drop करके कर सकते हैं यानि गैजेट पर माऊस ले जाकर उसका लेफ्ट बटन दबायें लेकिन उसे छोडें नही और फिर माऊस मूव करके ऊपर या नीचे जहाँ ले जाना चाहते हैं वहाँ गैजेट ले जाकर माऊस का लेफ्ट बटन जो दबाया हुआ था छोड़ दें।

Position 3 में इस Gadget को मूव करने के बाद, ये आपको आपके ब्लोग में ऐसा और इस जगह दिखायी देगा जैसे की नीचे के चित्र में

इसके बाद कुछ और Gadget हमने जोड़ें हैं मसलन, Slidehow - इस गैजेट की मदद से आप Flicker, photobucket या picasa में डले हुए फोटो दिखा सकते हैं। फोटो या तो Keyword के ऊपर सलेक्ट कर सकते हैं (जैसे हमने किया Sunset keyword के ऊपर) या Pre popualted एलबम सलेक्ट करके। इनमें एक एलबम गुगल के सारे logos का है। और या आप इनके अलावा किसी दूसरी फोटो साईट की फीड भी दिखा सकते हैं।

दूसरा गैजेट जो हमने जोड़ा है वो है Poll के लिये, इसकी मदद से आप अपनी साईट में Poll करा सकते हैं। Single choice or multiple choice का आप्शन भी है, साथ ही साथ Poll कब Expire होगा, आप ये भी इसमें बता सकते हैं।

इसके साथ हमने एक Text का गैजेट भी डाला है, जो उपयोगी हो सकता है Static Text के लिये, उदाहरण के लिये उन पंक्तियों के लिये जिसे आप चाहते हैं कि वो हर वक्त आपकी पोस्ट के ऊपर रहे। इसके लिये इसे आपको Blog post वाले बॉक्स के ऊपर place करना होगा। जैसे कि Welcome वाला टाईटिल जो आपको दिख रहा है वो एक Text gadget है जिसे हमने Welcome टाईटिल दिया है। या फिर आप इसे साईड बार में या नीचे फुटर की तरफ डालकर कॉपीराईट टाईप का मैसेज भी लिख सकते हैं।

एक और आखिरी गैजेट हमने डाला है, लेबल (Label) दिखाने के लिये। जो ब्लोग पोस्ट में उपयोग में लाये लेबल की लिस्ट दिखाता है साथ में ये भी बताता है कि आप कितनी बार या कितनी पोस्ट में इसे उपयोग में लाये हैं।

ये सारे गैजेट डालने के बाद ब्लोग में कैसे दिखेंगे ये जानने के लिये आप यहाँ जाकर देख सकते हैं

अगले भाग में हम इस Layout का HTML कोड देखेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि कोड में उपयोग में आने वाली लाईन या HTML कोड का क्या मतलब होता है और क्या काम करती है। इस आलेख के संबन्ध में अपने विचार लिखना ना भूलें।

Share and Enjoy:
  • E-mail this story to a friend!
  • Google
  • Technorati
  • del.icio.us
  • Digg
  • Facebook
  • Live
  • StumbleUpon
  • YahooMyWeb
Send to Twitter and Follow me on Twitter
अगर आपको ये आलेख पसंद आया तो क्यों ना कंट्रोल पैनल को सब्सक्राईब कर इसके नियमित पाठक बनें, और आप चाहें तो इस साईट के Follower भी बन सकते हैं, या चाहें तो अपनी ईमेल में मँगा सकते हैं, जैसे ही कोई नया आलेख पोस्ट होगा उसका आपको पता चल जायेगा।