How to improve Apple iPhones Battery Life
iPhone की सबसे बड़ी खामी है उसकी बैटरी और इस खामी का पता चलता है कुछ दिनों बाद। अभी फिलहाल तो इसकी दिवानगी सबके सिर पर चढ़कर बोल रही है लेकिन जब उतरेगी तब जरूरत पड़ेगी इसकी बैटरी लाईफ इंप्रूव करने की। आज कुछ तरीके बताता हूँ जिससे थोड़ी बहुत Improvement होती है, यही कोई २०-२५ प्रतिशत।
सबसे पहले एक बात जान लें कि दूसरे अन्य फोन की तरह आप इसकी बैटरी नही बदल सकते। दूसरा जितना कम उपयोग में लायेंगे उतना ज्यादा इसकी बैटरी चलेगी, अब आप सोच रहे होंगे इसलिये जो थोड़ी फोन खरीदा था। कम उपयोग से मेरा मतलब है कि घड़ी घड़ी फोन ना देखा करें, मेल चैक करने के लिये, मिस्ड कॉल देखने के लिये, सर्फिंग वेब वगैरह वगैरह। इसके अलावा कुछ पर्दे के पीछे भी चलता रहता है (Background process) जो बैटरी खाता रहता है जैसे Wi-Fi, की-बोर्ड क्लिक।
अब ये रहे कुछ नुस्खे जो iPhone की बैटरी लाईफ संवारने में आपके मददगार साबित हो सकते हैं -
-
1. सबसे पहला है कि फोन के Wi-Fi को बंद करके रखें, ये आप इस तरह कर सकते हैं - Settings पर जायें फिर Wi-Fi पर टच करें और उसे आफ (Off) कर दें।
-
2. आप नीला दांत (BLue Tooth) उपयोग में नही लाते तो इसे भी बंद करके रखें। इसके लिये ये करें - Settings पर जायें फिर General पर टच करें फिर Blue Tooth पर जाकर Off सलेक्ट करें।
-
3. iPhone के डिसप्ले की चमक (brightness) को कम करके रखें, इसके लिये जायें Settings पर फिर टच करें Brightness, उसके बाद slider को बायें तरफ ले आयें और उतनी ही Brightness रखें जितने में आप अच्छे से देख पाते हों।
-
4. नंबर 3 में बतायें Brightness की setting के बाद, उसी स्क्रीन में Brightness के slider के ठीक नीचे दिये गये Auto Brightness को ON कर के रखें।
-
5. फोन को Lock करके रखें वरना टच से चलने वाला ये फोन आपके जेब में हो सकता है इधर उधर फोन करता रहे और आपको पता ना चले या इंटरनेट चलता रहे। इसके लिये फोन कॉल खत्म होते ही या इसका काम खत्म होते ही इसे Lock कर दें। उसके लिये फोन के ऊपर दायीं तरफ दिये काले बटन को एक बार दबायें, ज्यादा देर तक दबाकर ना रखें उसे फोन Off हो जाता है।
-
6. Auto Lock का फीचर ON करके रखें, उसके लिये Settings पर जायें फिर General को टच करें उसके बाद Auto Lock पर जाकर इसे १ सैंकड वाला option सलेक्ट करके रख दें। इससे अगर आप फोन Lock करना भूल भी जाते हैं तो ये १ सैकेंड बाद अपने आप Lock हो जायेगा।
-
7. Keyboard Click की आवाज को बंद करके रखें, iPhone में जब भी आप Letter टच करके टाईप करते हैं आपको क्लिक की ध्वनि सुनायी देती है जो इसका आभास देती है कि आप Traditional keyboard पर हाथ चला रहे हैं। इसे बंद करने से इसकी आडियो फाईल चलाने के लिये उपयोग में आ रही पावर की बचत होती है। याद रखें बूँद बूँद से ही सागर बनता है ;)। इसके लिये settings पर जायें फिर sound पर टच करें उसके बाद Keyboard Clicks (सबसे नीचे मिलेगा) को Off कर दें। यहीं पर ठीक उसके ऊपर Lock Sound को भी Off करके रख सकते हैं।
-
8. अगर संगीत के साथ समझौता कर सकते हैं तो इसका music equalizer (EQ) Off करके रखें। इसके लिये Settings पर जायें फिर iPod पर टच करें और फिर Music category के अंतर्गत EQ को Off कर दें।
-
9. Airplane Mode को भी Off करके रखें, उसके लिये Settings पर जायें फिर Airplane Mode Off कर दें।
इसके अलावा कुछ और भी अन्य बातें हैं जिसे उपयोग में लाकर आप बैटरी लाईफ बढ़ा सकते हैं -
आशा है, अगर आप iPhone इस्तेमाल में ला रहे हैं तो इससे आपको कुछ मदद मिल सकेगी। अगर आप iPhone सिर्फ फोन की तरह उपयोग में लाने के लिये खरीदने के लिये सोच रहें हैं तो बेहतर होगा इसे किसी दूसरे फोन से भी तौल कर देखें।
Send to Twitter and Follow me on Twitter










This post has 2 comments
August 28th, 2008
आभार इस उम्दा जानकारी के लिए.
August 28th, 2008
अभी खरीद ले पहले ….इंतज़ार कर रहे है …फीडबैक का ….
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)