माइक्रोसोफ्ट विंडोज अपने आखिरी पड़ाव पर
खबर ऐसी ही है, बगैर आग के धुँवा भी तो नही उठता इसलिये अगर इसको सच मानें तो माइक्रोसोफ्ट का विंडोज ओपरेटिंग सिस्टम शायद अपने आखिरी पड़ाव पर है। हो सकता है अगले कुछ सालों में ये obsolete विलुप्त हो जाये।
खबर ये है कि माइक्रोसोफ्ट एक नये componentized, non-Windows ओपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा है जिसको फिलहाल नाम दिया गया है - मिदोरी (Midori)। माइक्रोसोफ्ट ये तो नही बताता कि ये भला है क्या चीज लेकिन इससे भी मना नही करता कि इस नाम का कोई प्रोजेक्ट चल रहा है।
उड़ती उड़ती खबरों के अनुसार मिदोरी इंटरनेट सेंट्रिक ओपरेटिंग सिस्टम होगा जो इस बात को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है जिससे लोकल चलने वाली एप्लीकेशन और हार्डवेयर के बीच की निर्भरता को खत्म किया जा सके। अब इस खबर में यानि बगैर खिड़की के घर में कितना दूध है कितना पानी ये तो आने वाले वक्त में ही ज्यादा क्लियर होगा फिलहाल तो बगैर माइक्रोसोफ्ट की इस खिड़की के बगैर ना अपना दिन शुरू होता है ना रात खत्म।
हमें ये खबर यहाँ से पता चली - Microsoft Prepares for End of Windows With Midori
Send to Twitter and Follow me on Twitter









This post has 4 comments
August 7th, 2008
सुना इस बारे में हमने भी.
August 7th, 2008
यह एक अफवाह नजर आती है.
August 8th, 2008
Interesting Information
Lets see whats in store both for windows and users all over the world
August 11th, 2008
You can use these XHTML tags:
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)