फ्री एंटी वायरस और एंटी स्पाईवेयर सोफ्टवेयर

एंटी वायरस और एंटी स्पाईवेयर सोफ्टवेयर आजकल कंप्यूटर के लिये एक जरूरत बनते जा रहे हैं, आज इन्हीं के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप फ्री में डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर में ईस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों सोफ्टवेयर यानि एंटी वायरस और एंटी स्पाईवेयर बेसिक सुविधा के साथ आप को दे रहे हैं AVG।

AVG के ये फ्री उत्पाद उतनी बेसिक सुविधा देते हैं जो घर में उपयोग में आने वाले कंप्यूटर के लिये काफी हो सकती है। अगर काफी नही भी होती है फिर भी कुछ ना होने से बेहतर तो है ही और वो भी फ्री।

Free AVG anti-virus: Download link
Free AVG anti-spyware: Download link ,

और Anti-adware के लिये आप लावा सोफ्ट के इस सोफ्टवेयर को भी ट्राई कर सकते हैं।

बस एक बात का ध्यान रहे, अगर आप इस तरह के किसी भी सोफ्टवेयर को उपयोग में लाते हैं तो आपको इनकी डेफिनेशन फाईल अक्सर अपडेट करती रहनी चाहिये क्योंकि इन्हीं डेफिनेसन फाईल में छुपी होती है वायरस से संबन्धित जानकारी। लेटेस्ट डेफिनेसन फाईल आप डायरेक्ट सोफ्टवेयर से ही चैक कर सकते हैं अगर उपलब्ध होगी तो सोफ्टवेयर अपने आप इस अपडेट कर लेगा।

इसके अलावा, कुछ Priority Updates होते हैं इन्हें भी अक्सर चैक करते रहना चाहिये क्योंकि ये सोफ्टवेयर की खामियों को ठीक करने के लिये होते हैं।

About the Author

Tarun

There are very few sites where you find some technical stuff in hindi language. So to promote hindi and to provide some technical news/tips/articles, he has created this blog.

[आपकी हर तरह की टिप्पणी का स्वागत है, ये प्रोत्साहन तो देती ही है साथ में ये भी पता चलता है कि आप लोग किस तरह के आलेखों की अपेक्षा करते हैं। और अगर आप चाहें तो कंट्रोल पैनल को सीधे ईमेल के द्वारा सब्सक्राईब कर सकते हैं या फिर फीड रीडर में सब्सक्राइब करके भी पढ़ सकते हैं]

One Response to “ फ्री एंटी वायरस और एंटी स्पाईवेयर सोफ्टवेयर ”

  1. waah bhaiyya waah…kyaa khabar laaye hoo….free ka to hum ZAHAR bhi nai chorte,,,,aaj hi saare ghar ke computers main daal deta hu..kal kya pata paise maange lagein….aapse vinamr anuroodh hai kripya apni list main humko add kar lein..jab bhi koi free ki cheez market main aaye to turant message dein..hum intzaar main rahenge..

    ek: mufta~haari
    naam: sanju~pahari

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>