जी हाँ आज यही बता रहे हैं कि आप फ्री में बगैर कोई फोंट डाउनलोड किये, बगैर किसी ग्राफिक्स टूल के अपने ब्लोग का नाम या अपनी वेब साईट का नाम आकर्षक तरीके से लिख सकते हैं। आपके पास करीब 1200 से ज्यादा फोंट की च्वाईस है अपने लिये लोगो बनाने के लिये। उदाहरण के लिये देखिये ये दो badge हमने अपने लिये बनायें हैं और इसी तरह के badge आप भी बना सकते हैं।

   

ये सुविधा आपको दे रही है Cool Text नामकी वेब साईट, आपको आपका बनाया हुआ लोगो एक ईमेज की तरह मिलेगा जिसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं बगैर साईन-अप किये। जैसे हमने कुछ इस तरह की कोशिश करी अपने कंट्रोल पैनल के लिये।

बस एक ही समस्या है और वो ये कि फिलहाल ये यूनिकोड या हिंदी के फोंट सपोर्ट नही करता इसलिये हिंदी में टाईप किया हुआ सही नही आता। अब कूल टेक्सट की साईट पर जाईये अपने पसंद की लोगो की स्टाईल सलेक्ट कीजिये (उसकी ईमेज पर क्लिक करके), फिर एक फार्म जैसा आयेगा जिसमें आप अपनी साईट का नाम, फोंट का साईज (ये लोगो स्टाईल पर डिपेंड करता है), कलर इत्यादि डालकर सबसे नीचे दिये “Render logo” वाले बटन पर क्लिक करें। कुछ ही सैंकड में आपकी ईमेज आपके सामने होगी, डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करके ईमेज अपने कंप्यूटर में save कर लें।



कंट्रोल पैनल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप अपने पसंदीदा रीडर में सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, और चाहें तो ईमेल के द्वारा भी इसे प्राप्त कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।
Enter your email address:  
Delivered by FeedBurner