आपको कोई ब्लोग अच्छा लगा, आपने उसकी फीड रीडर में जोड़ ली लेकिन ये क्या अचानक इसमें मायावती और राजनीति के बारे में लिखा जाने लगा और या ऐसा ही कुछ जो विषय आपको पसंद नही लेकिन आप इसको un-subscribe भी नही करना चाहते। इसके लिये सबसे आसान उपाय है कि आप अपनी फीड में फिल्टर लगालें। इसको लगाने से आपकी फीड रिंस होकर आयेगी।

फीड में फिल्टर लगाने की सुविधा देता है - फीड रिंस (Feed Rinse)। इसके फ्री वर्जन में अधिकतम आप 5 फीड में फिल्टर लगा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे ये आपका किस काम का, आप तो कम से कम 20 चिट्ठे फीड के द्वारा पढ़ते हैं। इसका ईलाज भी है, गुगले या किसी और रीडर में अपनी पसंद के चिट्ठे जोड़िये और फिर उसमें फिल्टर लगायें। दूसरा ओप्शन ये है कि चिट्ठाजगत या नारद या ब्लोगवाणी की फीड उठायें और उस पर फिल्टर लगायें कि आपको इस फीड में से सिर्फ इन 20 चिट्ठाकारों की फीड दे बाकि ब्लोक कर दे। बस फिल्टर लगाने के बाद आपको आपकी पसंद के 20 चिट्ठे को ही फीड पढ़ने को मिलेगी बाकि के चिट्ठे फीड रिंस ब्लोक कर देगा।

अब आपको बतातें हैं कि ये कैसे करें, सबसे पहले तो यहाँ Feed Rinse पर जाकर रजिस्टर करें। उसके बाद अपनी फीड को इसमें जोड़ें, ये एक चिट्ठे की फीड भी हो सकती है या किसी हिंदी एग्रीगेटर की फीड।


अगला कदम है, अपनी इस फीड में फिल्टर लगाना उसके लिये फीड जोड़ने से जो चिट्ठे का नाम आया उसके आगे दिये Setup Rule के बटन पर क्लिक कीजिये। इस पर अपना Criteria या फिल्टर दीजिये, जिसके लिये आपको विभिन्न ड्रोप डाउन बॉक्स में से अपनी पसंद की कंडीसन चुननी होगी। उदाहरण के लिये जैसे आप चाहते हैं कि ब्लोगवाणी की फीड से आप सिर्फ मेरे यानि तरूण के चिट्ठे पढ़ना चाहते हैं (हकीकत में आप ऐसा कतई नही चाहेंगे ये हम जानते हैं लेकिन किन्हीं २-३ चिट्ठाकारों का नाम लेकर अन्य दूसरे चिट्ठाकारों की सुबह खराब नही करना चाहते थे)। साथ ही आप को लगता है कि राजनीति में मेरी पोस्ट पढ़ने लायक नही होती तो उसे भी आप फिल्टर करना चाहते है। उसके लिये फिल्टर कुछ इस तरह से होगा -


यानि अगर किसी भी पोस्ट में राजनीति है वो ब्लोक हो जायेगी या फिर जिस पोस्ट का चिट्ठाकार (लेखक) तरूण नही है वो भी ब्लोक हो जायेगी। फिल्टर लगाने में सावधानी रखें अन्यथा कहीं ऐसा ना हो कि आपके पसंदीदा चिट्ठाकार की कोई पोस्ट भी फिल्टर के लपेटे में आ जाये। साथ ही फिल्टर जोड़ने के बाद इसे save करना ना भूलें और हाँ ये सब आप अपने पसंद के ई-न्यूज पेपर की फीड के साथ भी कर सकते हैं।

अब इस फिल्टर लगी फीड को वापस आपके पसंदीदा रीडर में भेजने की जरूरत है, उसके लिये “Get your Rinsed Feeds” के icon पर क्लिक करने के बाद “Export Feeds” पर क्लिक करके अपने कम्पयूटर पर OPML फाईल save कर लें। उसके बाद अपने रीडर में Import का इस्तेमाल करके इस OPML फाईल को अपलोड कर लें। बस इसके बाद आपको अपने रीडर में फिल्टर हुईं पोस्ट ही देखने को मिलेंगी।


अब तक तो आप समझ ही होंगे Feed Rinse का काम, इसे एक तरह का RSS Feed के लिये Spam Filter भी कह सकते हैं। बस ध्यान रहे कि हमारे कंट्रोल पैनल पर फिल्टर ना लगा देना वरना ऐसी काम की टिप्स से आपको मेहरूम ना होना पड़े फिर ना कहियेगा कि पहले नही बताया।

तो जाईये आप अपना फिल्टर तैयार करने में जुटें, हम भी अपनी फीड में शाहरूख और ऐशवर्या पर फिल्टर लगाते हैं, पक गये हैं इनकी खबरें देख देख कर।



कंट्रोल पैनल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप अपने पसंदीदा रीडर में सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, और चाहें तो ईमेल के द्वारा भी इसे प्राप्त कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।
Enter your email address:  
Delivered by FeedBurner