14 Feb
Posted as Blogging, HTML/CSS/Web sites, Tips & Tricks
Tags:blogging, CSS, Drop Caps, HTML/CSS/Web sites, Magazine Style, style sheet, Tips & Tricksआपने अक्सर देखा होगा कि कई पत्रिकाओं में पहला अक्षर अन्य अक्षरों की तुलना में बड़ा प्रिंट करके लिखते है। आज यही ट्रिक हम आपको बता रहे हैं जो आप अपने ब्लोग या पोस्ट के साथ कर सकते हैं।
पहले अक्षर को बड़ा करके लिखने की तकनीक को ड्रॉप कैप (Drop Cap) कहते हैं। बस इसमें एक बात का ध्यान रहे कि पहले पैरा में आपने काफी शब्द लिखें हो जिससे कि ये देखने में ढंग से व्यवस्थित लगे अगर ऐसा नही करेंगे तो कुछ बिगड़ने वाला नही है बस इसके नीचे खाली स्थान दिखेगा जो अच्छा नही लगेगा।
इसको आप Inline भी लिख सकते हैं और stylesheet में लिखकर भी उपयोग में ला सकते हैं। मैं 2 उदाहरण दूँगा आप बस कोड कॉपी करके उपयोग में ला सकते हैं। पहले उदाहरण में अक्षर का साईज 60 pixel का रखा है और इस अक्षर के द्वारा घेरे जाने वाले स्थान को adjust करने के लिये लाईन height रखी है 50 pixel। इस अक्षर को अन्य अक्षरों के साथ top align करने के लिये हमने padding रखी 0 pixel। बस उसके बाद जैसा कलर चाहिये वो रखिये। एक बात ये है कि अगर आप पहला पैराग्राफ हमेशा छोटा लिखते हैं तो अक्षर के साईज और Height को थोड़ा कम कर दीजियेगा। फोंट का हिन्दी चिट्ठों के लिये इतना महत्व नही है लेकिन अगर आप किसी अंग्रेजी चिट्ठे के लिये उपयोग में लाने का सोचते हैं तो जो फोंट चाहिये वो फोंट सेक्सन में देते जायें।
उदाहरण 1:
ऊपर के पैराग्राफ का “इ” लिखने के लिये हमने नीचे लिखे कोड का उपयोग किया,
CSS Inline style लिखने के लिये नीचे दिये गये कोड को कॉपी करके अपने ब्लोग या पोस्ट में पेस्ट करें:
CSS style sheet के लिये ये वाला कोड लीजियेः
फिर उसे इस तरह से उपयोग करें: <span class=”first-letter”>आ</span>प इस कोड को काम में लायें और अपनी पोस्ट को मैगजीन स्टाईल में दिखायें।
उदाहरण 2:
CSS Inline style sheet के लिये ये कोड है-
CSS stylesheet में उपयोग करने के लिये इसे काम में लायें-
इसी तरह आप ऊपर दिये गये उदाहरण में अलग अलग value देकर कई तरह से variations दे सकते हैं। अब देर किस बात की आप शुरू हो जायें इसे ट्राई करने के लिये हम तब तक सोचते हैं अगली कौन सी ट्रिक आपको बतायें। और हाँ ये बताना मत भुलियेगा कि ये ट्रिक कैसी लगी।
8 Responses
Sanjeet Tripathi
February 14th, 2008 at 2:56 pm
1प्रभो, पता नई मैं यह कर सकूंगा या नही पर तकनीकी ज्ञान आपने दिया उसके लिए आभार!!
समीर लाल
February 14th, 2008 at 3:44 pm
2उत्तम जानकारी, आभार.
विस्फोट
February 14th, 2008 at 5:56 pm
3वर्डप्रेस के उपभोक्ता इसे स्टाइल सीएसएस में कहां पेस्ट करें यह समझ में नहीं आ रहा है.
सुनीता शानू
February 14th, 2008 at 6:50 pm
4बहुत अच्छी बात बताई है तरुण शुक्रिया…
Gyan Dutt Pandey
February 14th, 2008 at 8:08 pm
5भैया हमने तो आज फोण्ट साइज बढ़ा कर काम किया था यह। आपने बताया तकनीकी तरीका। बहुत अच्छा लगा।
कभी यह बताना कि CSS क्या बला है।
उन्मुक्त
February 15th, 2008 at 8:37 am
6अच्छी जानकारी है, कोशिश करकर देखते हैं।
Tarun
February 15th, 2008 at 9:35 am
7@संजीत बहुत आसान है, बस कोड को कॉपी पेस्ट करना है। पहले बॉक्स में जो कोड है उसे कॉपी करके अपने पोस्ट में डाल दो “इ” की जगह अपनी पोस्ट का पहला अक्षर लिख दो बाकी फिर जैसे पोस्ट लिखते हो वैसे ही लिखो।
@विस्फोट (शायद आप यशवंत जी होंगे), वर्डप्रेस के लिये, आप लॉगिन करने के बाद Presentation पर क्लिक करिये फिर जो भी टैंपलेट उपयोग में ला रहे हैं उसे सलेक्ट करें, राईट साईड में जो लिंक आयेंगे उसमें सबसे पहले stylesheet नाम से एक लिंक होगा उस पर क्लिक करिये। लेफ्ट के बॉक्स पर स्टाईलशीट का कोड आयेगा इसमें scroll करके अंत में पहुँचे और उसके बाद मेरी इस पोस्ट में दिये दूसरे बॉक्स से कोड कॉपी करके वहाँ पेस्ट कर दीजिये। कोड डॉट “.” से “}” तक कॉपी करियेगा। बस उसके बाद जब भी नयी पोस्ट करें वहाँ span वाले उदाहरण की तरह उपयोग करें।
Sanjeet Tripathi
February 15th, 2008 at 11:16 pm
8शुक्रिया!!
और हां विस्फोट वाले साहब यशवंत जी नही है बल्कि संजय तिवारी जी हैं!
RSS feed for comments on this post · TrackBack URI
Leave a reply
Categories
Archives
Links
Meta
About Me
Subscribe
निठल्ला चिंतन
Calendar
Recent Entries
Recent Comments
Most Commented
Control Panel | कंट्रोल पैनल is proudly powered by WordPress - BloggingPro theme by: Design Disease