जीमेल टिप्सः एक जीमेल एकाउंट को अलग अलग तरीके से कैसे प्रयोग में लायें
गुगल का जीमेल में छुपाया ये खजाना है बड़े काम का, जी हाँ क्या आप जानते हैं कि आप अपने एक जीमेल एकाउंट से कई जीमेल एकाउंट बना सकते हैं। सामान्य भाषा में समझाऊं तो जड़ तो एक ही रहेगी लेकिन आप उससे कई शाखायें निकाल सकते हैं यानि कि एक एकाउंट को कई तरह से परिवर्तित कर सकते हैं। सबसे पहले आपको बताता हूँ कि इसका पता मुझे कैसे लगा।
हुआ यूँ कि मैने अपने एक जीमेल एकाउंट में मेल भेजी, गलती से डॉट लगाना भूल गया लेकिन मेल फिर भी मेरे असली एकाउंट (यानि डॉट वाले) में आ गयी। उदाहरण से समझाऊँ तो मैं user.name पर मेल भेजना चाह रहा था और गलती से मैने टाईप कर दिया username। इस पर मेरा ध्यान गया जब मैने देखा To के आगे लिखे मेरे ईमेल एड्रैस के आगे लिखा था Yes, this is you. Learn More। बस क्या था हम सीखने पहुँच गये और अब वही आपको भी बता रहे हैं।
आप अपने किसी भी जीमेल के एकाऊंट को एक डॉट की मदद से अलग अलग तरीके से परिवर्तित कर सकते हैं हालांकि आप का मूल एकाऊंट वही रहेगा जिससे आपने अपना खाता खोला था। जीमेल में लॉगिन भी आप उसी ओरिजिनल वाले से कर पायेंगे। यानि कि मान लीजिये आपका जीमेल एकाऊंट है iamking@gmail.com। इसको अगर डॉट की मदद से परिवर्तित किया जाये तो कुछ इस तरह से ईमेल एड्रैस बन सकते हैं - i.am.king@gmail.com OR iam.king@gmail.com OR i.a.m.k.i.n.g@gmail.com। इनमें से किसी भी एड्रैस में अगर मेल भेजी जाये तो वो सीधे आपके ओरिजिनल एकाऊंट यानि कि iamking@gmail.com पर आयेगी। आप इन डॉट लगे एकाऊंट से लॉगिन नही कर पायेंगे (अगर वो खाता खोलते समय नही लगाया है तो) लेकिन इनका उपयोग जरूर कर सकते हैं।
दरअसल ये इसलिये संभव हो रहा है क्योंकि जीमेल यूजरनेम में आने वाले डॉट को एक Characters के रूप में नही पहचान पाता इसलिये डॉट लगाने या हटाने से इस पर कोई फर्क नही पड़ता। अगर आपका ओरिजिनल एकाऊंट डॉट के साथ है तो आप डॉट हटा के भी उसे उपयोग में ला सकते हैं।
अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि इसका उपयोग क्या है तो मेरी समझ से आप इसका उपयोग ईमेल की ग्रुपिंग के लिये कर सकते हैं। जैसे आपको कहीं अपना ईमेल एड्रैस देना है तो अपने ओरिजिनल वाले में डॉट लगाईये (या हटाईये) और दे दीजिये। यानि कि उस वेबसाईट को आपका डॉट लगा एड्रैस मिलेगा अब अगर वो अपने न्यूज लैटर भेजना शुरु करते हैं जो आप नही चाहते तो उस पर सैटिंग में जाकर फिल्टर लगा सकते हैं या अलग फोल्डर में डाल सकते हैं।
अब एक मजेदार बात और बताता हूँ कि आप अपने इस ईमेल एड्रैस के आगे + लगाके कुछ और शब्द लिखकर भी ईमेल एड्रैस परिवर्तित कर सकते हैं यानि कि अगर आप iamking+test@gmail.comपर मेल भेजेंगे तो वो भी आपके ही पास आयेगी। मैने - के साथ भी ट्राई किया लेकिन ये काम नही करता, चलिये तब तक आप डॉट और प्लस का निशान लगाकर देखिये।
गुगल ने ये सब यहाँ छुपाया हुआ है।
Send to Twitter and Follow me on Twitter










This post has 7 comments
February 7th, 2008
बेहतरीन. मुझे नई पाठशाला का नियमित्र विद्यार्थी गिने.
February 7th, 2008
बहुत अच्छा जुगाड़ी यंत्र। बुकमार्क कर लिया है। प्रयोग करेंगे फुर्सत से।
February 21st, 2008
ऐसी तकनीकी बारीकियां और सलीकियां बताते रहिये, सीखना या न सीखना तो हमारे हाथ में है. लगेगी रहो मित्र.
April 4th, 2008
wah Kya baat hai. have me as a student…Thanks for your efforts.
regards.
Atulyya.
September 23rd, 2008
maja aa gaya!!
February 2nd, 2009
mujhe to bhut acchaa lagaa yah paDhkar ke dhanyvaad.mere liye to yah nyee jaanakaaree hai
September 4th, 2009
आपके साईट बहुत सारी जानकारी देती है! हमारी इच्छा है की ये साईट हमेशा इसी तरह से चलती रहे!
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)