एडसेंस की सुविधा जल्दी ही फीड में भी

वैसे तो ये खबर काफी पुरानी है लेकिन क्या पता केस रि-ओपन करने से बात कुछ आगे बढ़े। ये तो गुगल के अन्य प्रोडक्ट भी कहते हैं कि गुगल में बीटा टेस्ट की उम्र कुछ ज्यादा ही लंबी होती है। जो भी है आज नही तो कल कभी तो ये सुविधा उपलब्ध होगी। अगर आपके पास कुछ और या कुछ लेटेस्ट जानकारी उपलब्ध है तो टिप्पणी के माध्यम से देने की कृपा करें।

अगर आप गुगल एडसेंसे उपयोग में ला रहे हैं और साथ ही आपके ब्लोग के अच्छे खासे सब्सक्राइबर हैं तो बहुत जल्द ही आप को बोनस मिलने वाला है। जी हाँ, गुगल फीड में एडसेंस की बीटा टेस्टिंग में व्यस्त है और आशा है बहुत जल्द ही ये सुविधा आम जनता को भी मुहया हो जायेगी।

फीड में एडसेंस की बीटा टेस्टिंग का कोटा फिलहाल तो पूरा है इसलिये नंबर तो लग नही सकता वैसे भी उसके लिये कम से कम 100 सब्सक्राईबर होने चाहिये। हो सकता है हमारे रवि जी बीटा टेस्टिंग के यूजर हों। अंतिम समाचार मिलने तक यही पता चल पाया है कि एक पोस्ट में अधिकतम 1 ही विज्ञापन लगा सकते हैं।

About the Author

Tarun

There are very few sites where you find some technical stuff in hindi language. So to promote hindi and to provide some technical news/tips/articles, he has created this blog.

[आपकी हर तरह की टिप्पणी का स्वागत है, ये प्रोत्साहन तो देती ही है साथ में ये भी पता चलता है कि आप लोग किस तरह के आलेखों की अपेक्षा करते हैं। और अगर आप चाहें तो कंट्रोल पैनल को सीधे ईमेल के द्वारा सब्सक्राईब कर सकते हैं या फिर फीड रीडर में सब्सक्राइब करके भी पढ़ सकते हैं]

3 Responses to “ एडसेंस की सुविधा जल्दी ही फीड में भी ”

  1. विज्ञापन अन्तत: मरघट तक जायेंगे। क्या पता मुर्दा जिन्दा हो कर तबूत/लकड़ी खुद खरीदे तो ब्राण्ड का ध्यान रहे! :-)
    इस सुविधा का इन्तजार है। फ़ीडबर्नर की फुल फ़ीड देने वालों का कुछ लाभ बढ़ जायेगा।

  2. खबर तो बढ़िया है. इन्तजार करते हैं.

  3. “हो सकता है हमारे रवि जी बीटा टेस्टिंग के यूजर हों।”

    फ़ीड पर विज्ञापन की सुविधा मेरे हिन्दी चिट्ठे में मिल चुकी है, परंतु जाहिर है, जब तक सब्सक्राइबर बेस हजारों में नहीं होगा, कोई प्रत्यक्ष लाभ प्रकटतः दिखाई नहीं देता है… :(

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>