नीला दाँत दिखायेगा पैरों को रास्ता

Bluetooth will help artificial leg for walking. आजकल मोबाइल और ब्लूटूथ एक दूसरे के पर्याय बने हुए हैं। 2 साल पहले जब मैने ये अपने मोबाइल के लिये खरीदा था तब सोचा भी नही था कि एक दिन ये उन लोगों के लिये वरदान साबित होंगे जो किसी कारणवश कृत्रिम पैरों के मोहताज हैं।

Marine Lance Cpl. Joshua Bleill ने जब ईराक में 15 अक्टूबर 2006 के दिन बम विस्फट में अपने पैरों को खोया था तब सोचा भी नही होगा कि एक दिन फिर वो वैसे ही चलने लगेंगे। ये सब संभव हुआ है ब्लूटूथ तकीनक के कारण। ब्लूटूथ एक प्रकार की छोटी रेंज की वायरलैस तकनीक है जो कंप्यूटर को प्रिंटर से, एमपी३ प्लेयर को स्पीकर से, या मोबाइल फोन को कानों में लगाये फोन डिवाइस से जोड़ने के काम आती है।

दोनों पैरों में लगे कंप्यूटर चिप कृत्रिम ज्वांइटस में स्थित मोटर को सिगनल भेजते हैं जिससे घुटने और टखने में एक संवाद स्थापित होता है जो पैरों को समन्वित व्यवहार करने के लिये बाद्य करता है। ब्लूटूथ रिसीवर टखने के पास लगे होते हैं और ये एक दूसरे पैरों को ये बताते हैं कि वो क्या कर रहे हैं। कैसे मूव कर रहे हैं, चल रहे हैं या कहीं चढ़ रहे हैं या सिर्फ एक जगह पर खड़े हैं। यानि कि दोनो पैरों के बीच आपस में एक संवाद कायम करने के काम आते हैं।

ना कोई वायर ना कोई अटैचमेंट, बस जैसे सेलफोन को रिचार्ज करना होता है वैसे ही इनकी बैटरी को भी रिचार्ज के लिये लगाना होता है। इस दिलचस्प स्टोरी या खबर को आप यहाँ विस्तार से पढ़ सकते हैं।

About the Author

Tarun

He has created this blog to promote hindi in the web, there are very few articles related with technical stuff written in hindi. So in this blog he tries to write some similar stuff.

[आपकी हर तरह की टिप्पणी का स्वागत है, ये प्रोत्साहन तो देती ही है साथ में ये भी पता चलता है कि आप लोग किस तरह के आलेखों की अपेक्षा करते हैं। और अगर आप चाहें तो कंट्रोल पैनल को सीधे फीड रीडर में सब्सक्राइब करके भी पढ़ सकते हैं]

3 Responses to “ नीला दाँत दिखायेगा पैरों को रास्ता ”

  1. बढ़िया जानकारी। पर जैसा मूल लिंक पर है - अगर प्रयोग करने वाला लात मारे तो कस के पड़ती है - ऐसे प्रयोक्ता की लात से बचना पड़ेगा! :-)

  2. सही है.

  3. ब्लू टुथ का हिन्दी अनुवाद मजेदार है. नीला दांत

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>