कैसे जाने अपने कंप्यूटर की जन्मपत्रि
अगर आपको अपने कंप्यूटर की डिटेल इनफोर्मेशन चाहिये तो उसके लिये एक सीधा और आसान तरीका है। ये मैने विंडोज XP के ओपरेटिंग सिस्टम के हिसाब से बतायी है। अगर आपके सिस्टम में कोई और OS है तो हो सकता है इस Utility का नाम थोड़ा फर्क हो।
सबसे पहले विंडोज XP में स्टार्ट पर क्लिक कीजिये फिर Run पर, उसके बाद जो बॉक्स दिखायी देगा उस पर cmd टाईप कीजिये।
अब आपके सामने एक ब्लैक दिखने वाली विंडो होगी जो कि वास्तव में DOS प्लेटफार्म है, बस इसमें टाईप कीजिये systeminfo (नोटः विंडोज विस्टा के लिये systeminfo की जगह msinfo32 टाईप करके देखें।)
और उसके बाद Enter बटन दबायें, पलक झपकते ही आपके कंप्यूटर की जनमपत्रि आपके सामने होगी।
आप ऐसे ही टिप्स बतलाते रहें.
हम बन्धु उनको आजमाते रहें
मित्र तरुन अगर आप दिल्ली से हैं तो अपना नबर तो बताईये
इस जन्म पत्री का करें क्या मित्र?
तरुन भाई आप को किड्नेप करवाना पडे गा, इतनी अच्छी अच्छी जानकारिया जो रखते हो, ( थोडा मजाक मे बोल दिया हे बुरा मत मनाना )
बहुत बहुत धन्यवाद
@अविनाश, नही हम दिल्ली में नही हैं
@ज्ञानजी, आपके लिये इस कुंडली का उपयोग ये हो सकता है कि जब कभी कोई नया सोफ्टवेयर इंस्टॉल करें तो ये जान सकते हैं कि आपके कंप्यूटर की कुंडली उस सोफ्टवेयर में दिये गये गुणों (Requirement) से मेल खाती है कि नही।
@राजजी, मैने बिल्कुल भी बुरा नही माना बस ऐसे ही आते रहिये, धन्यवाद
बढ़िया तरीका है। मैं अब तह System Information Wizaed नामक टूल का इस्तेमाल करता था। उसमें सारे लोडेड सोफ्टवेर की जानकारी भी मिलती है।
पर यह तरीका बढ़िया लगा। धन्यवाद।
बेलार्क ऎडवाज़र के विषय में क्या कहते हैं, आप ?
एवेरेस्ट होम और प्रोफ़ेशनल इससे ज़्यादा जानकारियाँ दे देते हैं ।
आसलाज़िक्स सिस्टम इन्फ़ार्मेशन भी बहुत कुछ बताता है । ट्यून अप 2008 का तो कहना ही क्या ?
फटे में टाँग @ ज्ञानदत्त जी लिये
गुरुवर, यदि आप कंप्यूटर किसी वेंडर को मरम्मत हेतु देते हो, और वह कई पुर्ज़ों के बदले जाने की फ़ेहरिश्त के साथ बिल पकड़ाता है, उस समय एवेरेस्ट या बेलार्क का महत्व पता चलता है,
आप लगे हाथ दिखला सकते हैं कि तब क्या था, अब क्या है ?