अगर आपको अपने कंप्यूटर की डिटेल इनफोर्मेशन चाहिये तो उसके लिये एक सीधा और आसान तरीका है। ये मैने विंडोज XP के ओपरेटिंग सिस्टम के हिसाब से बतायी है। अगर आपके सिस्टम में कोई और OS है तो हो सकता है इस Utility का नाम थोड़ा फर्क हो।
सबसे पहले विंडोज XP में स्टार्ट पर क्लिक कीजिये फिर Run पर, उसके बाद जो बॉक्स दिखायी देगा उस पर cmd टाईप कीजिये।

अब आपके सामने एक ब्लैक दिखने वाली विंडो होगी जो कि वास्तव में DOS प्लेटफार्म है, बस इसमें टाईप कीजिये systeminfo (
नोटः विंडोज विस्टा के लिये systeminfo की जगह msinfo32 टाईप करके देखें।)

और उसके बाद Enter बटन दबायें, पलक झपकते ही आपके कंप्यूटर की जनमपत्रि आपके सामने होगी।
कंट्रोल पैनल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप अपने पसंदीदा
रीडर में सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, और चाहें तो ईमेल के द्वारा भी इसे प्राप्त कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।
6 Responses
अविनाश वाचस्पति
January 23rd, 2008 at 9:51 am
1आप ऐसे ही टिप्स बतलाते रहें.
हम बन्धु उनको आजमाते रहें
अविनाश वाचस्पति
January 23rd, 2008 at 9:56 am
2मित्र तरुन अगर आप दिल्ली से हैं तो अपना नबर तो बताईये
Gyan Dutt Pandey
January 23rd, 2008 at 8:48 pm
3इस जन्म पत्री का करें क्या मित्र?
Raj Bhatia
January 23rd, 2008 at 10:27 pm
4तरुन भाई आप को किड्नेप करवाना पडे गा, इतनी अच्छी अच्छी जानकारिया जो रखते हो, ( थोडा मजाक मे बोल दिया हे बुरा मत मनाना )
बहुत बहुत धन्यवाद
Tarun
January 24th, 2008 at 7:25 am
5@अविनाश, नही हम दिल्ली में नही हैं
@ज्ञानजी, आपके लिये इस कुंडली का उपयोग ये हो सकता है कि जब कभी कोई नया सोफ्टवेयर इंस्टॉल करें तो ये जान सकते हैं कि आपके कंप्यूटर की कुंडली उस सोफ्टवेयर में दिये गये गुणों (Requirement) से मेल खाती है कि नही।
@राजजी, मैने बिल्कुल भी बुरा नही माना बस ऐसे ही आते रहिये, धन्यवाद
सागर चन्द नाहर
January 27th, 2008 at 3:58 pm
6बढ़िया तरीका है। मैं अब तह System Information Wizaed नामक टूल का इस्तेमाल करता था। उसमें सारे लोडेड सोफ्टवेर की जानकारी भी मिलती है।
पर यह तरीका बढ़िया लगा। धन्यवाद।
RSS feed for comments on this post · TrackBack URI
Leave a reply
Categories
Archives
Links
Meta
About Me
Subscribe
निठल्ला चिंतन
Calendar
Recent Entries
Recent Comments
Most Commented
Control Panel | कंट्रोल पैनल is proudly powered by WordPress - BloggingPro theme by: Design Disease