ट्रिकः अपने कंप्यूटर को तुरंत कैसे शटडाऊन करें
आज आपको कंप्यूटर को तुरंत शटडाऊन करने का तरीका बता रहा हूँ, ये मत समझिये कि जब आप सीधे कंप्यूटर के आन आफ का बटन दबाते हैं वो शटडाऊन होता है और सबसे फास्ट होता है। आन आफ का स्विच दबाकर बंद करना अच्छा नही होता लेकिन जो तरीका मैं बता रहा हूँ उस तरीके से कंप्यूटर उचित ढंग से बंद तो होता ही है साथ में तुरंत होता है।
1. सबसे पहले टॉस्क मैनेजर में जाईये, इसके लिये आपको दबाना है CTRL + ALT + DEL कुंजिया (प्लस साईन का मतलब है तीनो कुंजिया एक साथ)
2. फिर दबाईये ALT + U, ये वास्तव में शोर्टकट है टॉस्क मैनेजर के शटडाऊन की कुंजिया दिखाने का
3. उसके बाद दबायें CTRL और इसे छोड़े बिना क्लिक कीजिये शटडाऊन या टर्न आफ के Menu item में
बस आपके पांच तक गिनती गिनने तक आपका कंप्यूटर हो जायेगा शटडाऊन यानि बंद। स्टेपस देखकर आपको तरीका लंबा लग रहा होगा लेकिन एक बार करेंगे तो लगेगा ये तो बहुत आसान है। ये मैंने विंडोज XP में करके देखा है और पांच गिनने तक कंप्यूटर बंद हो जाता हैं।
यह बहुत काम की बात लगती है। पहले टिप्पणी कर दूं। शट डाउन उसके बाद कर के देखूंगा।
यह विंडोज विस्टा पर नहीं चलता जी.
तरुण जी सीखने वाले हैं हम भी
सीखना फितरत हमारी
बतलाना आपकी
हमें सीखने में
आपको खोज़ कर बतलाने में
आता है मज़ा
आपका मज़ा
64 गुणा रहे
हम 32 में ही
काम चलायेंगे
आपसे मिलना भी
अवश्य चाहेंगे
मेरा नम्बर 09868166586 है
आप अपना बतलायेंगे
काहे का टिपियाना जी मै तो शटर डाऊन कर रहा हू…:)
विन्डोज के साथ ऐसे बहुत से शार्टकट कमाण्ड होते हैं जिनके बारे में हम लोगों को पता नहीं होता. आगे भी कुछ ऐसी जानकारियां लोगों के साथ बांटेगें तो अच्छा लगेगा.
अच्छा देखिए इन्ड टास्क मेन्यू का प्रयोग हजारों बार किया होगा लेकिन इत्ती सी बात पर कभी ध्यान नहीं दिया. कितने मूर्ख हैं हम.
मेरे प्रोजेक्ट मैनेजर हैं आंध्रा के जो हिंदी थोड़ी बहुत जानते हैं.. मैं जब भी शाम में घर जाने लगता हूं तो वो कहते हैं “हो गय दुकान बंद?”
सो अभी दुकान बंद करना ठीक नहीं है.. शाम को आपका ट्रिक आजमॉओंगा..
यह तो बढ़िया तरीका है! इसके साथ साथ मैं एक तरीका और भी प्रयोग करता हूँ जिसे आप यहाँ देख सकते हैं।
http://techchittha.blogspot.com/2007/12/blog-post_18.html
कहीं इसका पेज फाइल खाली करने से कोई लेना देना तो नहीं
@KK, इसकी मुझे जानकारी नही है और ना ही इसके बारे में मुझे कुछ माइक्रोसोफ्ट की साईट में मिला इसलिये कुछ कह नही सकता। अगर तुम्हें पता चलता है तो बताईयेगा जरूर।
when i press “Enter” on the middle shut down icon… my computer goes shutdown quickly. is this way wrong? please tell me.
regards
atulyya