अपने चिट्ठे पर फ़ीडबर्नर का फ़ीड काउंट और ईमेल से चिट्ठा पढ़ने की सुविधा कैसे लगाएँ?
रविजी ने अपने इसी नाम के आलेख में बहुत अच्छे ढंग से ये समझाया है कि आप ये अपने ब्लोग में कैसे लगा सकते हैं। चूँकि मैं ये पोस्ट लिख चुका था इसलिये स्टेपस थोड़ा शोर्टकट करके अंत में इसके थोड़े और उपयोग बताऊँगा जो आप अपने ब्लोग में प्रयोग ला सकते हैं।
सबसे पहले आप को फीडबर्नर में जाकर अपना एकाउंट खोलना होगा यानि कि वहाँ जाकर अपने आपको रजिस्टर कीजिये। एकाउंट खोलेने के बाद लॉगिन कीजिये, लॉगिन करने के बाद जो पेज आयेगा उसमें आपको एक बॉक्स दिखायी देगा जिसमें आपको अपने चिट्ठे का लिंक देना है जिसकी फीड आपको चाहिये यानि कि जिस चिट्ठे में आपको फीडबर्नर का फीड काउंट लगाना है।
चिट्ठे का लिंक देने के बाद Next के बटन पर क्लिक कीजिये, अगले पेज (अगली स्क्रीन) पर आपको अपने फीड का टाईटिल (जो कि आपके चिट्ठे का नाम आयेगा) देना है और साथ में अपनी फीड को नाम देना है जैसा कि नीचे चित्र में दिया हुआ है (ध्यान रहे फीड का एड्रैस अंग्रेजी में ही हो)। बस इसके बाद अपनी इस फीड को Activate के बटन पर क्लिक करके एक्टिवेट कर दीजिये।
फीडबर्नर में आपके पास मुख्यतया 5 Tab होते हैं- Analyze, Optimize, Publicize, Monetize, Troubleshootize। इस आलेख के लिये आपको Publicize का Tab काम में लाना है यानि कि फीड काउंटर लगाने के लिये जरूरी कोड इसी टैब से मिलेगा।
अब Publicize पर क्लिक कीजिये, इस पर क्लिक करते ही आपको वो सब दिखायी देगा जो आप यहाँ से कर सकते हैं।
यहाँ आपके पास तीन आप्शन (options) हैं, पहला आप अपने चिट्ठे पर Friendly Graphics लगा सकते हैं, ये क्या बला है ये जानने के लिये बिंदास Friendly Graphics पर क्लिक कीजिये, अगले पेज में आपको जिस तरह का भी आइकोन (icon) दिखाना है वो सलेक्ट करना होगा उसके बाद सबसे नीचे दिये गये बॉक्स से अपने सलेक्ट ग्राफिक्स को दिखाने का कोड कॉपी कर लीजिये और ब्लोग के टेंपलेट में जहाँ पर भी साइड बार का कोड है वहाँ पेस्ट कर दीजिये।
किसी भी चेंज को करने से पहले मेरी यही एडवाइस होगी कि पहले आप उस कोड का बैकअप रख लीजिये। इसे करने के लिये कोड के बॉक्स (जैसा कि ब्लोगर में) में माउस से राइट क्लिक कीजिये उसके बाद Select All में लेफ्ट कीजिये, आपका सारा कोड अपने आप सलेक्ट हो जायेगा। अब नोटपैड ओपन कीजिये और यहाँ पेस्ट (CTRL + V दबाकर) कर दीजिये, फाइल save करें आपके कोड का बैकअप तैयार। अगर आप से कुछ गलत होता है तो इस फाइल से ओरिजिनल कोड ले सकते हैं।
स्मार्ट फीड (Smart Feed)के लिंक (नंबर 2) पर जाकर अपनी फीड के लिये इस स्मार्टनेस को एक्टीवेट कर लीजिये। तीसरा ओप्सन है फीड काउंट (Feed Count)दिखाने का जैसा कि आप इस ब्लोग के साइड बार में देख सकते हैं, उसके लिये जहाँ पर नंबर ३ लिखा है यानि फीड काउंट (FeedCount) पर क्लिक कीजिये। अगले पेज पर आपको जिस तरह का भी फीड काउंट दिखाना है उसे सलेक्ट कीजिये, अगर कलर वगैरह बदलने हैं तो छोटे छोटे बॉक्स के आगे बने कलर बॉक्स पर क्लिक करके अपने पसंद का रंग चुन लें। जैसे कि नीचे के चित्र में दिखायी दे रहा हैः
फिर अपनी सेटिंग Save कीजिये और इसी पेज में उपर दिये गये बॉक्स से इस फीड काउंट को दिखाने का कोड कॉपी करके अपनी ब्लोग साईट में जहाँ दिखाना चाहते हैं वहाँ पेस्ट कर दीजिये।
फीड काउंट दिखाने के साथ साथ फीड बर्नर आपको कुछ और भी सुविधा देता है जो चिट्ठे को Publicized करने से जुड़ी हैं। ऊपर दिये गये चित्र में प्वाइंट 4 और 5 देखिये यानि BuzzBoost और Headline Animator।
अगर आपके एक से ज्यादा चिट्ठे हैं तो BuzzBoost आपके लिये बड़ा काम का आ सकता है, इसके द्वारा आप अपने एक चिट्ठे की फीड दूसरे में दिखा सकते है जैसा कि मैने अपने इस चिट्ठे में निठल्ला चिंतन की फीड दिखायी है। इसके लिये BuzzBoost पर क्लिक कीजिये और आपको जैसी सैटिंग चाहिये वो सलेक्ट कीजिये बस फिर Save करके इसका कोड ले लीजिये और अपने चिट्ठे पर जहाँ दिखाना है वहाँ पेस्ट कर दीजिये। एक बात का ध्यान रखियेगा कि इसमें यूनिकोड में दिया गया टाईटिल काम नही करता उसके लिये टाईटिल को ब्लैंक छोड़ कर आप अपनी ब्लोग साईट में अलग से दे सकते हैं।
Headline Animator अपने आप में ही बता देता है कि इसका उपयोग क्या होगा यानि कि आपके चिट्ठे की अंतिम n पोस्ट को (यहाँ n का मतलब २, ३, ४ कुछ भी हो सकता है) आप रोटेट करके दिखा सकते है और इसके कोड को कहीं भी हैडर की तरह लगा सकते हैं। इसमें फिलहाल तो एक समस्या है कि ये डायरेक्टली यूनिकोड को सपोर्ट नही करता उसके लिये क्या जुगाड़ हो सकता है उसकी खोज अभी करनी बाकि है लेकिन अगर आप कोई अंग्रेजी चिट्ठा भी लिखते हैं तो उसकी फीड आप हपने हिन्दी के चिट्ठे के हैडर में रोटेट करके दिखा सकते हैं।
अगर आपको कोई समस्या आती है कमेंट छोडिये जहाँ तक हो सकेगा आपकी मदद करने की कोशिश करूँगा।
Send to Twitter and Follow me on Twitter










This post has 3 comments
January 16th, 2008
बहुत बढ़िया. यदि किसी सामान्य स्टेटिक साइट जो कि समझिए सप्ताह में अद्यतन होती है, उसका फीड जनरेट करना है तो इसके लिए बढ़िया टूल और कार्य विधि आपके दिमाग में हो तो उसे भी यथा शीघ्र बताएँ. कुछ मित्रों को ये चाहिए. धन्यवाद
January 16th, 2008
श्रीमानजी, आपका प्रयास बहुत अच्छा है। काफी जानकारी मिली। मुझे तकनीकी जानकारी कम है। मैंने हाल ही ब्लॉग बनाया है, लेकिन पोस्ट नारद, चिट्ठाजगत, ब्लॉगवाणी आदि पर नहीं दिखता। कृपया समाधान कीजिए। सुरजीत
January 21st, 2008
@रविजी, स्टेटिक पेज के लिये कुछ सोफ्टवेयर (टूल) तो मौजूद हैं लेकिन आयद उन्हें इंस्टाल करना होता है, कभी वक्त निकाल के रिसर्च करूँगा।
@सुरजीत, इसके लिये आपको अपने चिट्ठे को इन तीनों में जुड़वाना उसके लिये आपको, नारद के लिये ईमेल एड्रैस उसकी साईट पर दिया है (sunonarad AT gmail DOT COM), चिट्ठाजगत के लिये उसकी साईट पर जाकर अपने को रजिस्टर कीजिये फिर आपको सारी प्रोसेस मिल जायेगी कि कैसे आप अपने चिट्ठे को जोड़ सकते हैं।
Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)