रोचक तथ्यः क्या आप जानते हैं?
आपने क्या कभी गौर किया है कि फोन के कुंजी पटल यानि कीबोर्ड में 1 और 0 की संख्या वाली कुंजियों में दूसरा कोई अक्षर लिखा नही होता है। ऐसा इसलिये होता है कि इन दो नंबरों को “फ्लैग” नंबर माना जाता है यानि कि ये स्पेशियल सर्विस जैसे कि इमरजेंसी या आपरेटर की सर्विस के लिये ऐसे रखे जाते हैं।
दुनिया के सारे महाद्वीपों (continents) के नामों (अंग्रेजी में अगर उच्चारित करें) के अंत में वही अक्षर (अंग्रेजी का) आता है जिससे वो शुरू होते हैं।
धार्मिक राज्य (या नगरी कहें?) वेटिकन दुनिया का सबसे छोटा देश है इसका क्षेत्रफल 0.2 वर्ग मील है और इसकी आबादी लगभग 770 है। इनमें से कोई भी इसका परमानेंट नागरिक नही है।
मास्टर कार्ड के नाम से प्रसिद्ध क्रेडिट कार्ड का ओरिजिनल (वास्तविक) नाम मास्टर चार्ज था।
नील आर्मस्ट्राँग ने सबसे पहले अपना बाँया पैर चंद्रमा पर रखा था।
अंग्रेजी वाक्य “The quick brown fox jumps over the lazy dog” में अंग्रेजी शब्दावली (Alphabet) के सभी अक्षर आते हैं।
धरती के गुरुत्वाकर्षण (earth’s gravity) के कारण पर्वतों का 15,000 मीटर से ऊंचा होना संभव नही हैं।
रोम दुनिया का वो शहर है जिसकी आबादी ने सबसे पहले 1 मीलियन का आंकड़ा पार किया था।
Send to Twitter and Follow me on Twitter










Add a comment
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on letter)