How to change startup screen of windows xp
आप को अगर विंडोज एक्स पी की स्टार्ट अप स्क्रीन पसंद नही तो उसे बदल क्यों नही लेते, कैसे? वो हम बताये देते हैं। चाहें तो पहले से ही मौजूद सैकडों स्क्रीन में से कोई चुन सकते हैं और या फिर अपनी कोई बना सकते हैं, जैसे आपकी या आपकी पसंद की कोई फोटो। आपकी जानकारी के लिये पहले ये बता देते हैं कि स्टार्ट अप स्क्रीन को स्प्लेश स्क्रीन या बूट स्क्रीन भी कहते हैं। सबसे पहले उस ईलाज की बात करते हैं जो गलती से कुछ गलत हो जाने पर कंप्यूटर ठीक करने के काम आयेगा, इस ईलाज का नाम है रिस्टोर प्वांइट (Restore Point)।

रिस्टोर प्वांइट कैसे बनायें
आप सबसे पहले कंट्रोल पैनल पर जाईये, वहाँ से जाईये परफॉरमेंस और मेनटीनेंस में, फिर सलेक्ट कीजिये सिस्टम रिस्टोर (for category view:start–>control panel–>Performance and Maintenance–> system restore (on left side or bar) || अगर  आप को आपका कंट्रोल पैनल classical view में दिखायी देता है, जिसमें सब कुछ एक लिस्ट की तरह दिखायी देता है, उसे पहले कैटेगरी व्यू में शिफ्ट कर लीजिये)। उसके बाद दिये गये स्टेप या इंस्ट्रकसंस के अनुसार आगे बढिये। यदि कुछ गलत हो जाता है तो आप अपने कंप्यूटर को वापस इस रिस्टोर प्वाइंट पर ला सकते हैं यही नही आप इसका रिस्टोर प्वांइट का उपयोग कोई भी बडा प्रयोग (experiment) करने से पहले कर सकते हैं।

Restore Point

बूट स्क्रीन फाइल का नाम one of my favorite Boot Screen - Garfield आपके सर्विस पैक (service pack) के वर्जन (SP1 or SP2) के आधार पर अलग अलग हो सकता है, मसलन SP1 के लिये ये होगा ntoskrnlsp1.exe अन्यथा इस फाइल का नाम होगा ntoskrnl.exe । अगर आपको अपने OS (operating system) का वर्जन नही पता तो आप मॉय कंप्यूटर (my computer) पर राईट क्लिक कीजिये फिर प्रोपर्टीज (properties) सलेक्ट कीजिये उसके बाद जनरल (general) वाला टैब। आपको अपने सिस्टम का वर्जन पता चल जायेगा। ntoskrnl.exe एक एक्सीक्यूटेबल फाइल होती है जिसमें आपकी बूट स्क्रीन फाईल रहती है और ये फाइल यहाँ c:\windows\system32 नाम की डायरेक्टरी में स्टोर रहती है। वास्तव में होता क्या है कि जब आप अपना कंप्यूटर शुरू (स्टार्ट) करते हैं तो एक्स पी इस फाइल को रन करता है और ये फाइल बूट स्क्रीन के ग्राफिक्स को आपको दिखाती है।

बूट स्क्रीन फाइल बदलने के लिये आपको पहले से ही मौजूद फाइल को बदलना होता है (ओवर राइट करना) लेकिन इस फाइल को आप इतनी आसानी से नही बदल सकते क्योंकि विंडोज एक्स पी सभी सिस्टम फाइलस को प्रोटेक्ट कर के रखता है इसलिये अगर आपने ओवर राइट कर भी दी तो विंडोज का सिस्टम फाइल प्रोटेक्सन उसे वापस ओरिजिनल वाली फाइल से बदल देता है। विंडोज के इस सिस्टम फाइल प्रोटेक्सन को रोकने का एक ही उपाय है और वो है अपने सिस्टम को सेफ मोड (safe mode) में स्टार्ट करना और फिर पुरानी फाइल को नयी फाइल से बदल देना।

सेफ मोड में जाने के लिये अपना सिस्टम रिबूट करिये और तुरंत ही F8 (F means function) वाला बटन दबाईये, सेफ मोड में विंडोज बूट होने के बाद उसी डायरेक्टरी में जाईये, पहले मौजूद फाइल का नाम बदलिये (rename) या कहीं और बैकअप के लिये रख दीजिये अगर आप वापस पुरानी फाइल यूज करना चाहें तो उसके लिये काम आयेगी। उसके बाद उसे नयी वाली से ओवरराईट कर दीजिये। उसके बाद अपने सिस्टम को नोर्मल मोड में स्टार्ट कीजिये और नयी स्टार्टप स्क्रीन का मजा लीजिये।

अगर आप अपनी फाइल बनाना चाहते हैं तो उसके लिये आपको बूट एक्स पी (bootxp) नाम का एक शेयरवेयर प्रोग्राम डाउनलोड करना पडेगा जिसका उपयोग आप अपनी इमेज बूट स्क्रीन में तब्दील करने के लिये कर सकते हैं।



कंट्रोल पैनल में आने का धन्यवाद, क्या आपको ये आलेख पसंद आया, क्यों नही आप टिप्पणी के रूप में अपने विचार भी प्रकट करें। और अगर चाहें तो आप अपने पसंदीदा रीडर में सब्सक्राइब भी कर सकते हैं, और चाहें तो ईमेल के द्वारा भी इसे प्राप्त कर सकते हैं, जब भी इस साईट पर नया कुछ पोस्ट होगा वो आपको आपकी ईमेल में मिल जायेगा।
Enter your email address:  
Delivered by FeedBurner