05 Apr
Posted in Software Tools, Free Download, Tips & Tricks, Communication, Audio & Video
Tags:Audio & Video, Communication, Free Download, how to capture screen or record video, how to download u tube video, Software Tools, TipCam, Tips & Tricks, uTIPuविडियो की मदद से एक दूसरे की हैल्प करने के लिये बहुत कारगार, ये सहूलियत आपको देता है यूटिपयू (uTIPu), It allows you to record anything on your computer screen and share it with online for free. यानि कि आप किसी दूसरे को सिखाने के लिये अपने कंप्यूटर में वो स्टेपस करें साथ साथ उसका विडियो बनायें फिर उस विडियो को उस व्यक्ति के साथ बांट लें जिसको आप ये सीखाना चाहते थे या दसकी मदद करना चाहते थे।

uTipu उपयोग में लाने के लिये आपको एक छोटा सा सोफ्टवेयर डाउनलोड करना पडेगा जो कि वास्तव में उनका टिपकैम (TipCam) सोफ्टवेयर है। ये ही आपके स्क्रीन पर हो रही गतिविधियों का विडियो बनाता रहता है।

uTipu और TipCam की कुछ खूबियाँ इस तरह से हैं -
सबसे पहला तो ये फ्री है आप अपना विडियो या Tutorial चाहे प्राइवेट उपयोग के लिये रखें या सिर्फ दोस्तों को या सबको दिखायें विडियो देखने के लिये किसी कोडेक की जरूरत नही पड़ती रिकार्डिंग के दौरान आप फ्री स्टाईयल राडटिंग की तरह काम कर सकते हैं स्क्रीन रिकार्डिंग के दरान आप Zoom वगैरह भी कर सकते हैं अगर आपका इकाउंट फेसबूक में है तो सीधे वहाँ भी दिखा सकते हैं, इसका Direct Integration है फेसबूक के साथ
अब आप सोच रहे हैं कि इसका क्या क्या उपयोग हो सकता है तो कुछ मैं गिना देता हूँ कुछ आप सोच लीजियेगा -
नये नौसखिया ब्लोगरस को ब्लोगर का टैम्पलेट बदलने में या समस्या से मूक्ति दिलाने के लिये विडियो बनायें अगर आपको कोई समस्या आती है जैसे किसी विशेष क्लिक पर कोई Error तो उसे रिकार्ड कर अपने ब्लोग में दिखाकर दूसरों से मदद मांग सकते हैं अगर आप कोई गेम खेलते हैं वो रिकार्ड करके दूसरों के साथ बांट सकते हैं या उस खेल को सिखा सकते हैं किसी दूसरी विडियो साईट या टीवी फीड से चलने वाले विडियो को भी रिकार्ड करके दिखा या खुद बार बार देख सकते हैं कंप्यूटर में तरह तरह की सेटिंग कैसे बदलें इसका विडियो बना दूसरे नौसिखिया लोगों को भी सिखा सकते हैं
अब बात करते हैं कि ये सब कैसे करें, सबसे पहले uTipu में जाकर एक एकाउंट बनायें और फिर TipCam डाउनलोड कर उसे इंस्टॉल कर लें। इंस्टॉल करने के बाद अपने एकाउंट की डिटेल information वाले पेज पर भर लें, अगर आपके कंप्यूटर में साउंड कार्ड है तो ये बताना ना भूलें।


Before I show some videos, here is Cut and paste text directly from uTipu site-
What is special about TipCam?
One-click record, one-click share; Easy and intuitive controls; Record up to 20 minutes of video; Recorded video is ready for review and sharing instantly; One click to upload or email the video; Store for private use or share with friends, coworkers or everyone; Voice-over;
If you make a narration mistake, you can redo just the audio. Or, first record the video without audio. Then record your narration. Mini-bar; You can choose to display a miniture control pad while recording; Minimizes the screen space occupied by TipCam in your videos; Facebook application for sharing your new videos on Facebook;
De facto web-standard video format Flash Video (FLV); Optimized for web delivery; Viewable by anyone anywhere with nothing to download; Full motion video with audio; Smart panning; Zooming window can be fixed or follow your mouse cursor; Adjustable zooming window during recording; Free style hand drawing markup during recording; Capable of recording screen activities remotely.
अब उदाहरण के लिये, जैसे ये मोहतरमा बता रही हैं कि आप U-Tube साईट से कोई विडियो कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, How to download video from U-Tube, watch this tutorial.
uTipu कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें उसके लिये ये विडियो देखिये; How to download and install uTIPu, watch this video
इसे ट्राई करने के लिये तुरत-फुरत हमने ये रिकार्ड करके देखा, आप भी नजर मारके देखिये। अगर आपको लगता है कि आपकी आवाज सही नही आयी, ये आप अपनी बात सही तरह से नही रख पाये तो चिंता ना करें। रिकार्ड करने के बाद आप Voice Over भी कर सकते हैं।
11 Mar
Posted in Java Script, Orkut
Tags:Java Script, orkut, orkut scrap signature script, quillpad, scripts, tips, tricksविशाल ने पिछली पोस्ट में पूछा कि किसी किसी स्क्रैपबुक में गाने कैसे बजते हैं, मैं ये मानकर चल रहा हूँ कि उनका मतलब ओरकुट से ही होगा। वास्तव में ओरकुट में गाने ही नही और भी बहुत कुछ जोड़ सकते हैं मसलन अपने हस्ताक्षर यानि आप जब भी स्क्रैप करें आपके हस्ताक्षर अपने आप जुड़ जायें। लेकिन इन स्क्रिप्ट के साथ समस्या ये होती है कि ज्यादातर ये फायरफोक्स ब्राउजर के साथ ही काम करती हैं। साथ में ग्रीजमंकी इंस्टाल होना चाहिये।
गाना स्क्रैप करने के लिये आपको उस गाने समेत एक प्लेयर का कोड चाहिये जिसे आप Embed कर सकें, फिर उस कोड को एक स्क्रैप की तरह ओरकुट में डालते चलें। अगर आपको किसी गाने का MP3 लिंक पता है तो उस गीत के लिये कोड यहाँ से generate कर सकते हैं।
आजकल के कुछ हिट हिंदी गीतों का Embeded कोड आप सीधे यहाँ से भी ले सकते हैं। वहाँ से लिया गया ऊंचा लंबा कद वाला गीत हमने खुद को स्क्रैप करके भी देखा था। इस कोड में Auto Play on रहता है जिस वजह से ये गीत पेज लोड होते ही बजने लगते हैं। ये कोई स्पेशियल स्क्रिप्ट नही है इसलिये ये ब्राउजर डिपेंडेंट नही है जैसे ये नीचे बतायी गयी हस्ताक्षर वाली।
हस्ताक्षर जोड़ने के लियेः
पहले फायरफोक्स में Grease Monkey इंस्टॉल कीजिये, उसके बाद Auto Add Signature Script डाउनलोड कीजिये (लिंक पर क्लिक करके Save As कीजिये)। अब स्क्रिप्ट को नोटपैड में ओपन कीजिये और उसके बाद “var signature” के आगे जो वेल्यू दी है उसे अपने हस्ताक्षर से बदल डालें। बस उसके बाद इसे ग्रीस मंकी की सहायता से इंस्टाल कर लीजिये। ओरकुट से संबन्धित अलग अलग स्क्रिप्ट आपको यहाँ मिलेंगी।
चेतावनीः लेकिन एक बात ध्यान में रख लीजिये ये स्क्रिप्ट आपके सिस्टम को नुकसान भी पहुँचा सकती है और कोई इनके द्वारा आपके कंप्यूटर से डॉटा चुरा भी सकता है जैसा कि किसी ने एक स्क्रिप्ट दूसरों के कंप्यूटर से उनकी Cookies का डॉटा चुराने के लिये लिखी और यूजर स्क्रिप्ट की साईट पर डाल दी जिसके बारे में आपको वहाँ भी पढ़ने को मिल जायेगा।
विशाल का दूसरा सवाल Quillpad से जुड़ा था जो मैने कभी यूज नही किया लेकिन अगर आपमें से कोई Quillpad उपयोग में लाता है तो क्या बता सकता है कि उसमें पूर्ण विराम कैसे लगाते हैं।
Control Panel is the weblog of Tarun, he is Microsoft Ceritified .Net Professional. He created this weblog as learning zone for himself and for others. Why this weblog in Hindi? Because there are very few subject specific blog in hindi.| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| « Apr | ||||||
| 1 | 2 | 3 | 4 | |||
| 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 |
| 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 |
| 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 |
| 26 | 27 | 28 | 29 | 30 | 31 | |